धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की असल वजह आई सामने
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का शादी के चार साल बाद आपसी सहमति से तलाक लेने से उनके फैंस भी हैरान रह गए। अब उनके तलाक की असली वजह सामने आ गई है। उनके व्यक्तित्व में अंतर और निवास स्थान को लेकर असहमति उनके अलग होने का मुख्य कारण बना।
हेमंत कैबिनेट ने 16 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, मंईयां योजना से हटाई गई आधार लिंक की बाध्यता
धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आज हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में 8 IRB जवानों की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल मरांडी ने क्या कह दिया?
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर से पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। दरअसल, पेपर लीक की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को 8 IRB जवान को गिरफ्तार किया है
बिहार में ट्रिपल मर्डर, सनकी आशिक ने पहले बाप-बेटी को मारी गोली; फिर खुद भी की आत्महत्या
बिहार के भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक सिरफिरे युवक ने एक युवती और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है।
रांची के ज्वेलरी शॉप में चोरी, 20 लाख के गहने उड़ा ले गये चोर
रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। घटना मंगलवार रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने सोनी ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।
JSSC-CGL परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, 7 मई को अगली सुनवाई
JSSC-CGL पेपर लीक को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एम एम एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया की प्रथम दृष्टि में पेपर लीक किए जाने का आरोप निराधार है।
जलवायु परिवर्तन पर देश में नई नीति की जरूरत
NEWS SAGA DESK भारतीय रिजर्व बैंक के मार्च बुलेटिन में प्रकाशित अध्ययन में एक गंभीर चिंता जताई गई है, जो देश में वर्षा के वितरण में तेजी से आ रहे बदलाव और खाद्यान्न फसलों पर इसके असर से जुड़ी है। अध्ययन कहता है कि भारतीय कृषि अब भी काफी हद तक मॉनसून पर निर्भर है। आधुनिक सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जलवायु परिवर्तन से बेअसर रहने वाले नई किस्मों के बीज तैयार होने से राहत तो मिली है मगर मॉनसूनी बारिश अब भी निर्णायक होती है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान होने वाली वर्षा खरीफ सत्र में कृषि उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है। वर्षा का तरीका बदलने या सूखे जैसी स्थिति से फसल उगाने का चक्र बिगड़ जाता है और कीटों एवं पौधों से जुड़ी बीमारियों की समस्या भी बढ़ जाती है। पर्याप्त और समान वर्षा होने से कृषि उत्पादकता बढ़ जाती है। मॉनसून में अच्छी बारिश रबी सत्र के अनुकूल होती है। मिट्टी में पर्याप्त नमी रहने और जलाशयों में पानी का स्तर अधिक रहने से गेहूं, सरसों और दलहन जैसी फसलों की बुआई के लिए आदर्श स्थिति तैयार होती है। खरीफ सत्र में मोटे अनाज, तिलहन, दलहन और चावल की उपज में सालाना वृद्धि के आंकड़े देखें तो जिस साल दक्षिण पश्चिम मॉनसून सभी फसलों के लिए बेहतर रहा उस साल उत्पादन भी ज्यादा रहा लेकिन अतिवृष्टि ने मक्के और तिलहन की उपज बिगाड़ी। अध्ययन में कहा गया है कि उत्पादन इस बात पर भी निर्भर करता है कि मॉनसूनी बारिश कब आती है। उदाहरण के लिए जून और जुलाई में कम बारिश मक्का, दलहन और सोयाबीन के लिए खासतौर पर नुकसानदेह होती है क्योंकि मिट्टी में नमी कम होने के कारण बुआई अटक जाती है और पौधों की शुरुआती बढ़वार पर भी असर पड़ता है। इसी तरह कटाई के समय अत्यधिक वर्षा से तिलहन उत्पादन घट जाता है। पिछले साल मॉनसून में शानदार वर्षा और सटीक ठंड रहने से चालू वित्त वर्ष में फसलों का उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि पिछले साल के मुकाबले खरीफ का उत्पादन 7.9 प्रतिशत और रबी का 6 प्रतिशत बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने 2025 के लिए मॉनसून के अनुमान जारी नहीं किए हैं मगर विश्व मौसम विज्ञान संगठन का अनुमान है कि भारत में इस साल वर्षा सामान्य या इससे अधिक हो सकती है। ध्यान रहे कि जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश के पैटर्न में आने वाले बदलाव कृषि उत्पादन पर ज्यादा असर डाल सकते हैं। मौसम की अतिरंजना अब अनोखी बात नहीं रह गई है। भारत में पिछले साल 365 में से 322 दिन मौसम की अति दिखी थी। इससे देश में 4.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलें प्रभावित हुईं। 2023 में 318 दिन मौसम ऐसा रहा था। जब तक इन प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए बहु-आयामी नीति नहीं अपनाई जाती है तब तक ऐसी घटनाएं बढ़ती ही रहेंगी। पिछले साल कम और असमान वर्षा के कारण गर्म हवा और बाढ़ की 250 घटनाएं सामने आईं। जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ते तापमान और बाढ़ के कारण फसलों का उत्पादन घटने और इनमें पोषक तत्व कम होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। बदलती परिस्थितियों को देखते हुए जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यों की तरफ कदम बढ़ाना आवश्यक हो गया है। कृषि में जलवायु परिवर्तन सहने की क्षमता रखने तौर-तरीके, नालियों की प्रणाली में सुधार, बाढ़ एवं सूखा प्रबंधन और तकनीक अपनाकर कृषि क्षेत्र में क्षमता एवं टिकाऊपन बढ़ाया जा सकता है। लंबे अरसे के लिए जल प्रबंधन पर भी हमें सतर्क रहना होगा। जैविक या रसायन रहित कृषि के बजाय प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करना होगा। इससे अलग-अलग मियाद वाली विविध फसलों से किसानों की आय ही नहीं बढ़ती बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ती है। कुल मिलाकर भारत को जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने और अनुकूल रणनीति अपनाने के लिए काम करना होगा।
आज केकेआर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने को तैयार, किसमें है कितना दम
IPL 2025 के 18 वें सीजन के छठे मैच में आज यानी 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगे। ये इस सीजन दोनों टीमों का दूसरा मैच है। पहले मैच में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा था. कोलकाता को अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया
आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार पारी खेलते हुए 97 रन* बनाए और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
ईद पर दी जा रही भाजापा की साैगात-ए-मोदी किट सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ : मायावती
भाजपा ईद के मौके पर असहाय परिवारों को सौगात-ए-मोदी किट पहुंचा रही है। इस पर भी सियासत तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसे राजनीतिक स्वार्थ बताया है। बसपा प्रमुख ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि भाजपा का ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक….