प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 75,295 लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 75,295 लाभार्थियों को पहली किस्त का भुगतान सोमवार को किया गया है। पटना स्थित मुख्य सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए 301 करोड़ 18 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है।
खूंटी में घर में सो रहे शख्स को हाथी ने दीवार तोड़कर बाहर निकाला, फिर पटककर मार डाला
खूंटी जिले में एक जंगली हाथी देर रात जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नागड़ा गांव में प्रवेश कर गया और एक ग्रामीण को पटककर मार डाला। शख्स की पहचान उमेश बारला (33 वर्ष) के रूप में हुई है। घरवालों ने बताया कि….
मीशो का इसी साल आ सकता है IPO, जल्द फाइल कर सकती है ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स
डोमेक्सिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो इस साल के आखिर तक इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO ला सकती है। कंपनी इसके जरिए एक बिलियन डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपए) जुटाना चाहती है। मीशो यह फंडिंग 10 बिलियन डॉलर (करीब 85,500 रुपए) के वैल्यूएशन पर उठाएगी।
सांसदों की सैलरी में हुआ 24% का इजाफा,अब हर सांसद को मिलेंगे ₹1.24 लाख रूपए
सरकार ने सांसदों की सैलरी 24% का इजाफा कर दिया है। सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक मौजूदा सदस्यों को अब 1.24 लाख रुपए प्रति माह मिलेगा। पहले उन्हें 1 लाख रुपए प्रति माह मिलते थे।
BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 16 खिलाड़ियों का नाम, जानिए किस ग्रेड के खिलाड़ी को मिलेगा कितना पैसा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2024-25 सत्र के लिए महिला टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पिछली रिटेनरशिप की अधिकांश खिलाड़ी बनी रहेंगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की सीनियर तिकड़ी ग्रेड ए में बनी हुई है।
बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार को ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) के एक मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 36 वर्षीय तमीम इकबाल मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के खिलाफ बीकेएसपी मैदान में खेले जा रहे मैच में टीम की अगुवाई कर रहे थे….
DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला आज, विशाखापट्टनम में DC से पहली बार होगा सामना
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के चौथे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) से होगा। मैच दिल्ली के सेकेंड होमग्राउंड डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
झारखंड में जल्द होगी 4919 पदों पर पुलिस की बहाली, भाजपा विधायक के सवाल पर मंत्री ने सदन में दिया जवाब
झारखंड विधानसभा में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का मामला उठा। बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघन महतो ने तारांकित प्रश्न के ज़रिये सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि राज्य में पुलिस बल की काफ़ी कमी है। जिसके कारण अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है।
पटना में झोपड़ी में लगी आग, 2 मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत
पटना के गौरीचक इलाके में देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में जिंदा जलने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हैं। मृतकों की पहचान सन्नी कुमार(8) और आदित्य कुमार(4) के तौर पर हुई है। घटना जनकपुर मोड़ के पास की है। पीड़ित सुधीर नट और विजेंद्र नट ने बताया हमलोग यहां पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ कई सालों से रह रहे हैं।
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर! DGCA ने लिया बड़ा फैसला; अब फ्लाइट की टिकट बुक कराने के बाद तुरंत फोन पर आएगा ये मैसेज
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों को नए और सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत उन्हें यात्रियों को उनके अधिकारों के बारे में बताना होगा। डीजीसीए ने यह कदम यात्रियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए उठाया है।