इजराइल की सेना बमबारी करके दक्षिणी गाजा में घुसी, 17 की मौत
इजराइल की सेना (आईडीएफ) रातभर बम बरसाते हुए आज सुबह दक्षिणी गाजा में प्रवेश कर गई। इस बमबारी में कम से कम 17 लोग मारे गए। हमास के कई महत्वपूर्ण ठिकाने पलक झपकते ही मटियामेट हो गए। सेना के दक्षिणी गाजा में घुसने पर इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि देश की सेना गाजा पर अपने जमीनी हमले का विस्तार कर रही है।
RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली होंगे रवाना
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार, लालू यादव को शरीर में घाव होने के कारण परेशानी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज चार बजे दिल्ली रवाना किया जाएगा।
पुलिस ने सात साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार , गए जेल
पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन दुमका, तीन देवघर और एक पाकुड़ का रहने वाला है। सातों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, दो लैपटाप, 12 हजार रुपये और एक एटीएम बरामद किया है।
रांची विश्वविद्यालय में पीजी और यूजी परीक्षाओं की तिथि घोषित
रांची विश्वविद्यालय में पीजी कला, विज्ञान और वाणिज्य थर्ड सेमेस्टर (सेशन 2023-25) की रेगुलर कोर्स परीक्षा आठ अप्रैल से शुरू हाेगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दाेपहर एक से चार बजे तक आयाेजित की जाएगी।
शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, 93 हजार पर पहुंचा सोना, चांदी 1.05 लाख के स्तर से ऊपर
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। आज सोना और चांद दोनों चमकीली धातुओं ने जोरदार छलांग लगाई है। आज सोना 850 रुपये से लेकर 930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस तेजी के कारण दिल्ली समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोना पहली बार 93 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली
बिहार सरकार ने राज्य के 62 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत दी है। आज से स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। यह व्यवस्था 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।
गोलगप्पा खा रही युवती के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर बैट से मारा
जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोड नंबर 2 में युवती अपने भाई के साथ गोलगप्पा खा रही थी। तभी इरशाद नाम का युवक और उसके साथी वहां पहुंचे। युवती पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया।
बाल सुधार गृह से फरार बाल कैदियों के मामले पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की दी सलाह
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा के बाल सुधार गृह से बड़ी संख्या में बाल कैदियों के फरार होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक करार देते हुए कहा कि यह घटना राज्य सरकार की नाकामी को उजागर करती है।
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश
लोकसभा में सोमवार दोपहर वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रश्नकाल के बाद दोपहर इसे सदन में चर्चा के लिए पेश किया। स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, लालू प्रसाद यादव पर हमला
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और चुनावी माहौल को देखते हुए राज्य में पोस्टर वॉर तेज हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग पोस्टरों के जरिए राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं। अब, राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में एक नया पोस्टर सामने आया है