रांची में 11 घंटे बिजली रहेगी गुल, शोभा यात्रा के दौरान ट्रैफिक में बदलाव; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रांची में सरहुल के अवसर पर मंगलवार को विशेष व्यवस्था की गई है। इस दिन शहर में दिन के एक बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। यह कदम शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता, डीएन साहू ने बताया कि जैसे-जैसे शोभायात्रा लौटेगी, उन रूटों पर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
नए वित्त वर्ष में स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली पहली कंपनी बनी डेस्को इंफ्राटेक, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूएबल एनर्जी, वाटर और पावर सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी डेस्को इंफ्राटेक आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर अपने शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली पहली कंपनी बन गई।
चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से शुरू, श्रद्धा और भक्ति से गूंज रहे हैं शहर और गांव
आज यानी 1 अप्रैल 2025 से चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। इस पर्व की शुरुआत के पहले दिन, छठ व्रती “नहाय-खाय” करेंगे, जिसमें व्रती गंगा स्नान कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पूरा बिहार छठ पूजा के गीतों से भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालु इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति से मनाने में व्यस्त हैं।
महीने के पहले दिन राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
महीने के पहले दिन LPG उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं। नए रेट के अनुसार, 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 45 रुपये की कमी की गई है। आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर उपभोक्ताओं को सस्ते में मिलेगा।
दो मालगाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल
साहिबगंज जिले के बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। साहिबगंज मुख्यालय से पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि घटना सुबह 3:30 बजे की है।
सरहुल पर्व आज, जानें आदिवासी समाज की परंपराएं और आस्था
1 अप्रैल को झारखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरहुल पर्व का आयोजन हो रहा है। यह पर्व हर साल चैत्र मास में मनाया जाता है और मुख्य रूप से आदिवासी समुदाय का त्योहार है, जिसमें प्रकृति की पूजा की जाती है। इस वर्ष, सरहुल 2025 को विशेष जोश और उल्लास के साथ मनाया जाएगा
कल से बारिश के आसार,झारखंड के 12 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। हालांकि आज प्रदेश में सरहुल का त्योहार मनाया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज मौसम साफ रहने वाला है। धूप का असर रहेगा। आज पूरे दिन आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
किशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर ने ईद की दी बधाई, कहा- नीतीश कुमार की सरकार का इकबाल हो चुका है खत्म
किशनगंज। बिहार में राजनैतिक जमीन तलाश रहे जनसुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ईद के मौके पर सोमवार को किशनगंज शहर के अंजुमन इस्लामिया मस्जिद पहुंचे जहां उन्होंने ईद की नमाज अदा करने पहुंचे नवाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान वो जालीदार टोपी पहने नजर आए और गले लगाकर नमाजियों को ईद की बधाई दी।
गोली कांड में घायल व्यवसायी से डीएसपी ने की पूछताछ
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में गोली लगने से घायल और इलाजरत हार्डवेयर व्यवसायी कमाता मिश्र से मिलकर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने
मारवाड़ी समिति ने किया सदस्यता लेने का आग्रह
मारवाड़ी सहायक समिति, राजधानी रांची के सभी मारवाड़ी समाज से समिति का आजीवन सदस्यता लेने का आग्रह किया है। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा है कि समिति के आजीवन सदस्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार है।