सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में सिमडेगा जिला के 6 सहित झारखंड की 8 खिलाड़ी
हॉकी इंडिया ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों के कोर ग्रुप बनाया है, इन 40 सदसायी कोर ग्रुप में सिमडेगा जिला के 06 सहित झारखंड के 08 खिलाड़ी सामिल किए गए है।
बांग्लादेश में ढाका-चटगांव राजमार्ग पर 12 घंटे में दो हादसे, 10 की मौत, 27 घायल
बांग्लादेश के ढाका-चटगांव राजमार्ग पर लगभग 12 घंटों के दौरान दो सड़क हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। आज सुबह हुए हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों में से किसी की भी अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
स्टॉक मार्केट में श्री अहिंसा नेचुरल्स की जोरदार एंट्री, प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर पहुंचे शेयर
कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन एक्सट्रैक्ट्स और क्रूड कैफीन बनाने वाली कंपनी श्री अहिंसा नेचुरल्स ने शानदार लिस्टिंग के कारण आज अपने आईपीओ निवेशकों को गदगद कर दिया। आज कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए।
रतन टाटा की ₹3,800 करोड़ की वसीयत का बंटवारा
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की लगभग 3,800 करोड़ रुपए की वसीयत का एक बड़ा हिस्सा रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) को दिया जाएगा।
आज से बदलेगा मौसम:12 जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार
झारखंड में आज से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। राज्य में आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश अगले दो दिनों तक होने वाली है। इससे लग रही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बदलाव के बाद जब मौसम साफ होगा तब फिर तेज गर्मी लगना शुरू होगा।
वंदना कटारिया ने की अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा
भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे एक असाधारण करियर का समापन हो गया। 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 158 गोल करने वाली वंदना भारतीय महिला हॉकी इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी के रूप में विदाई ले रही हैं।
भारतीय सेना ने म्यांमार में बनाया भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल
भारतीय सेना की 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम ने म्यांमार के मांडले में भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है, जिसमें गंभीर सर्जरी और मरीजों की देखभाल करने की क्षमता है। आगरा से गई यह टीम विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने स्पेसएक्स को कहा शुक्रिया, बोले- धरती के माहौल में ढलने की कर रहे कोशिश
नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर महज आठ दिनों के मिशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वो 286 दिनों बाद धरती पर लौटे। 18 मार्च को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान के जरिए उनकी सफल वापसी हुई।
हेमंत सरकार ने AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो को क्यों दे दी अंतिम चुनौती, क्या है पूरा मामला?
झारखंड सरकार अब आजूस सुप्रीमो सुदेश महतो के सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है।मीडिया रिपोर्टिस के मुताबिक सुदेश महतो को बार-बार रिमाइंडर कराने बावजूद अभी तक कांके रोड स्थित वीवीआइपी क्षेत्र का बंगला नंबर-पांच अभी तक खाली नहीं कराया गया है।
बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, मिलेगी वंदे भारत और सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा
बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा, पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी 2 अप्रैल तक हर दिन पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी।