रांची में हर्षोल्लास से मनी ईद, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
रांची। राजधानी रांची में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रांची के हरमू सहित अन्य ईदगाहों में सोमवार सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जैसे ही ईद की विशेष नमाज संपन्न हुई, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी।
आईपीएल 2025: पर्पल कैप और ऑरेंज कैप तालिका में बड़ा उलटफेर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में रविवार को हुए दोहरे मुकाबलों के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को शिकस्त दी। इसके बाद पर्पल कैप की दौड़ में नया नंबर 2 और 3 खिलाड़ी सामने आया।
आधुनिक तकनीक और पुरखों का ज्ञान जल संकट का सच्चा समाधान
जल संकट आज दुनिया के सबसे गंभीर मुद्दों में से एक है। बढ़ती जनसंख्या, अनियंत्रित औद्योगीकरण, और जलवायु परिवर्तन ने पानी की उपलब्धता पर गंभीर प्रभाव डाला है। इस संकट से निपटने के लिए हमें परंपरागत जल संरक्षण तकनीकों और आधुनिक विज्ञान और तकनीक के समन्वय की आवश्यकता है। जल संरक्षण का अर्थ है पानी के स्रोतों का समझदारी से प्रबंधन करना ताकि भविष्य में पानी की कमी न हो।
ट्रैफिक पुलिस के जब्त किए वाहनों में आग, 35 वाहन जले
अहमदाबाद। अहमदाबाद के रिंगरोड स्थित ओढव ब्रिज के नीचे ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त किए वाहनों में सोमवार सुबह आग लग गई। आग फैलने पर ब्रिज के आसपास पार्क किए गए अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। आग से 33 दो पहिया और 2 गाड़ियां जल गईं। इसमें 22 वाहन जब्त किए हुए थे, जबकि 11 अन्य वाहन शामिल हैं।
पश्चिम चंपारण में पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज
बेतिया। देश में एकता प्रेम शांति सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देने वाला ईद का पर्व पूरे पश्चिम चंपारण ज़िला सहित बेतिया में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
मोतिहारी में महिला साइबर अपराधी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण।साइबर थाना पुलिस ने एक महिला साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर कई फर्जी प्रोफाइल से एकांउट बना रखी थी।महिला उस एकांउट से गांव की लड़कियों के बारे न केवल झूठी अफवाहें फैलाती थी बल्कि पुरुषों की तस्वीरों को एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेल करती थी।
म्यांमार में भूकंप के बाद का बाद का मंजर खौफनाक, मांडले में मलबे में दबे लोगों के जीवत होने की उम्मीद क्षीण
नाएप्यीडॉ (म्यांमार)। म्यांमार के मांडले शहर में भूकंप के बाद तबाही का मंजर खौफनाक है। समय गुजरने के साथ मलबे में दबे लोगों के जीवित होने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। म्यांमार और पड़ोसी थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 1,700 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप के बाद की तीसरी रात लोगों ने खुले में सोकर बिताई। मांडले में सोमवार सुबह राहत और बचाव कार्य बेहद धीमी गति से शुरू हुआ है। यहां बहुत सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। सवेरे का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
देशभर की प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा, अमन और शांति की दुआ की गई
नई दिल्ली। देशभर में आज ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर सुबह प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई।
राष्ट्रपति मुर्मु ने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी
नई दिल्ली। देशभर में आज ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। देश की प्रमुख मस्जिदों में ईद -उल-फितर की नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है।
दिल्ली में पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ मनाई गई ईद
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईद-उल-फितर का पर्व पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ मनाया जा रहा है। पुरानी दिल्ली स्थित शाहजहानी जामा मस्जिद और रानी झांसी रोड स्थित शाही ईदगाह सहित शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों, दरगाहों आदि में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई, जिसमें लाखों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया और देश में अमन, सुकून शांति और सौहार्द के साथ-साथ विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।