नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
लोहरदगा। लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। सोमवार सुबह ईदगाह मैदान समेत शहर के विभिन्न मस्जिदों में ईंद की नमाज पढ़ी गयी। नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह में सुबह जामा मस्जिद के इमाम ने ईद की नमाज पढ़ायी।
मोथाबारी मामले में भाजपा का प्रदर्शन, सादुल्लापुर में सुकांत लिए गए हिरासत में
मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी में तनाव जारी है। केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को मोथाबाड़ी जाने के क्रम में इंग्लिशबाजार के सादुल्लापुर में रोक दिया गया। इसके विरोध में भाजपा नेताओं ने सादुल्लापुर में राज्य मार्ग पर आगजनी कर विरोध जताया। कार्यक्रम में सुकांत के साथ उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू व अन्य भी मौजूद थे।
ईद के दिन मेट्रो सेवाओं में कटौती
कोलकाता। सोमवार को ईद मनाया जाएगा। ईद के दिन सार्वजनिक छुट्टी के मद्देनजर कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में कटौती की जा रही है। इस बारे में कोलकाता मेट्रो रेल प्राधिकरण द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पानीपत में हनुमान जन्मोत्सव पर होगा भव्य आयोजन
पानीपत। पानीपत में आयोजित होने वाले धर्म कुंभ को लेकर रविवार को दशहरा कमेटी सनौली रोड एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की एक संयुक्त बैठक रघुनाथ धाम में हुई। बैठक में पानीपत की लगभग सभी हनुमान सभाओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाली शोभायात्रा के बारे विस्तार से चर्चा की गई।
वाराणसी के रोशन मौर्य ने 10 दिन में जीते तीन पदक
वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ के पास रहने वाले रोशन मौर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा की चमक बिखेरी है। मात्र 10 दिनों में उन्होंने तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है। रोशन, काशी विद्यापीठ के छात्र होने के साथ-साथ कराटे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई पदक जीतकर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
विदेशी खिलाड़ियों को जीआई-पीकेएल में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं : कार्तिक डम्मू
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी सितारे ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 18 अप्रैल से गुरुग्राम में शुरू होने वाला है। पहले सीजन में 12 टीमें (6 पुरुष और 6 महिला टीमें) हिस्सा ले रही हैं।
इफको ने त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बिल 2025 का स्वागत किया
नई दिल्ली। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफको) ने लोकसभा में पारित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बिल 2025 का स्वागत किया। इस ऐतिहासिक कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और सहकारी क्षेत्र को आधुनिक शिक्षा व अनुसंधान से जोड़ा जाएगा।
विक्रम विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और पद्मभूषण कमलेश डी. पटेल को दी डी लिट् उपाधि
उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर होगा विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की घोषणा विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के वैश्विक अध्यक्ष पद्मभूषण कमलेश डी. पटेल को रविवार को डी लिट् की उपाधि प्रदान की गई है।
अपने से दूर हुए भाइयो काे स्वीकार करे हिन्दू समाज
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने हिन्दू समाज का आवाह्न करते हुए कहा कि अब समय आ गया जब हिदू समाज अपने से दूर हुए अपने उन भाइयाें को स्वीकार करें, जिनके दो-तीन पीढ़ी पूर्व परिजनों ने दूसरे धर्म अपना लिए थे। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में गैर हिन्दू मनाने लगे हैं कि उनके पूर्वज राम-कृष्ण ही थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट दबाने वाले डॉक्टर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
पूर्वी चंपारण। जिले में हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक सप्ताह बाद भी पुलिस जांच अधिकारी को नहीं देना सदर अस्पताल के एक डॉक्टर पर भारी पड़ने वाला है। पुलिस किसी भी समय डॉक्टर को गिरफ्तार कर सकती है।इसको लेकर कोटवा थाना पुलिस ने कोर्ट में वारंट के लिए निवेदन कर दिया है।