चैत्र नवरात्र को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
भागलपुर। जिले में सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत के मोतीचक गांव स्थित चैत्र नवरात्र को लेकर रविवार को अजगैबीनाथ गंगा तट से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
नवादा। वर्ष प्रतिपदा पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नवादा नगर के विभिन्न सड़कों पर पथ संचलन कर आम नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए भारत के उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीयता की भावना जगाने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार में चहुंमुखी विकास कर रही है : अमित शाह
पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में बिहार को कई योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार में चहुंमुखी विकास कर रही है।उन्होंने मिथिलांचल के लोगों को सौगात देते हुए मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
झारखंड में तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत
झारखंड में तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत
रांची, 30 मार्च (हि.स.)।
रांची समेत झारखंड के कई जिलों में तापमान में एक से चार डिग्री की गिरावट से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना हैं।
तापमान में गिरावट होने पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर सहित कई जिलों में गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। रांची में तापमान में दो डिग्री, जमशेदपुर में दो डिग्री, डालटेनगंज में तीन डिग्री, बोकारो में एक डिग्री और चाईबासा में भी तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
रविवार को रांची में मौसम साफ रहा और दिन में गर्मी का एहसास हुआ। रांची में तापमान 33.4, जमशेदपुर में 38.6, डालटेनगंज में 37.5 और बोकारो में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रधानमंत्री ने देश वासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान : बाबूलाल
रांची। झारखंड में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड सुना।
अवैध माइंस के पास से 350 टन कोयला जब्त
रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में अवैध माइंस का संचालन हो रहा था। डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की।
रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पूजा शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
रामगढ़। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैती नवरात्र की शुरुआत हो गई है। रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार दर्शन के लिए लग गई। नवरात्रि में माता छिन्नमस्तिका का दर्शन और पूजन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन के जरिये तैयारियां की गई है।
पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान में यात्री की मौत, लखनऊ हवाई अड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान में शनिवार को एक यात्री की मौत हो गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर करायी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरोजनी नगर के थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने आज बताया कि इंडिगो विमान संख्या (छह-ई-2163) पटना से दिल्ली जा रही थी।
सिंगापुर के शीर्ष बैंकर पीयूष गुप्ता ने डीबीएस बैंक के सीईओ का पद छोड़ा
सिंगापुर के शीर्ष बैंकर पीयूष गुप्ता ने डीबीएस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता की जगह डीबीएस बैंक के मौजूदा उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थागत बैंकिंग प्रमुख तान सु शान ने ली है। वह डीबीएस के इतिहास में पहली महिला सीईओ हैं।
सरहुल की शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव, बाहर निकलने से पहले यहां देख लें रूट
1 अप्रैल को प्रकृति पर्व सरहुल का त्योहार है। इसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सरहुल पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक रूटों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत रांची में सुबह छह से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।