News Saga Desk
रांची। 1 अप्रैल को प्रकृति पर्व सरहुल का त्योहार है। इसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सरहुल पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक रूटों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत रांची में सुबह छह से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान सभी भारी और बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए ही गुजर सकेंगे। इसके अलावे दोपहर एक बजे से सिरमटोली सरना स्थल की ओर व मेन रोड में सामान्य वाहनों का एंट्री पर भी रोक रहेगी।

यातायात पुलिस अधीक्षक ने सूचना जारी करते हुए क्या बताया?
इस संबंध में रांची यातायात पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया है कि निजी और यात्री वाहनों के लिए एसएसपी आवास चौक से एसएसपी चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाली मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावे सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे और उसी जगह से अन्य जगहों पर संचालित हो सकेंगे। जबकि कचहरी में स्थित जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक रेडियम चौक आने वाले रोड में भी सामान्य वाहनों पर भी रोक रहेगी।
इन मार्गों पर सामान्य वाहनों की एंट्री पर रोक
इसके अलावे अधिसूचना में बताया गया है कि पुराना नगर निगम कार्यालय वाले रास्ते से कमिश्नर चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक, थड़पखना से पुरुलिया रोड से सर्जना चौक से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का आवागमन पर भी रोक लगाई गई है। पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों के आने जाने पर रोक रहेगी।
वहीं, चर्च रोड से मेन रोड, उल हाउस के पास मेन रोड की तरफ, कर्बला चौक से रतन पीपी, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक, राजेंद्र चौक से ओवर ब्रीज होकर सुजाता चौक, पटेल चौक से मुंडा चौक, बहु बाजार से मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली, जमशेदपुर रोड नामकुम क्षेत्र से चुटिया केतारी बगान होकर मुंडा चौक या बहु बाजार तक सामान्य वाहनों के आवागमन रद्द कर दिया गया है।
कांटा टोली से बहु बाजार तक ही वाहनों का रहेगा परिचालन
इसके अलावा कांटा टोली से बहु बाजार आने जाने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन भी बहु बाजार तक होगा। इसके बाद वहां से चुटिया थाना तक ही वाहन चालक जा सकते हैं। साथ ही साथ पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ छोटे वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है।
No Comment! Be the first one.