बिहार दिवस के कार्यक्रम में नड्डा बोले- जहां पूर्वांचल चलता है वहां देश चल पड़ता है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पूर्वांचल चल पड़ता है, वहां देश चल पड़ता है। इतिहास इसका प्रमाण है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में Zee News के मालिक सुभाष चंद्रा ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से माफी मांगी है। सुशांत राजपूत की आत्महत्या के बाद भारतीय मीडिया ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभियान चलाया था और उन्हें एक ड्रग अडिक्ट और कातिल के रूप में पेश किया था।
‘तारक मेहता’ में नजर आएंगी नई दयाबेन
दयाबेन कई सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल से गायब हैं। दिशा वकानी, जिन्होंने असित मोदी के शो में आइकॉनिक किरदार दयाबेन का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था, शादी के बाद वह 2018 में मातृत्व अवकाश पर चली गईं और तब से वापस नहीं लौटीं। अब खबर आ रही है कि दिशा वकानी इस सीरीज में वापस नहीं आएंगी और मेकर्स ने नई दयाबेन ढूंढ़ ली है।
रांची में मॉक ड्रिल के दौरान टीयर गैस से बिगड़ी 2 छात्राओं की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
रांची के पुलिस लाइन में ईद और रामनवमी की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से मॉक ड्रिल किया जा रहा था। इस दौरान टीयर गैस छोड़े गये थे। जहां यह मॉक ड्रिल किया जा रहा था वहां स्कूल है।
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, सोनी कुमारी बनी नेशनल चैंपियन
मिनी सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025, जो 24 से 28 मार्च तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित हो रही है, में झारखंड के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक जीते। इसमें 03 स्वर्ण, 02 रजत और 01 कांस्य पदक शामिल हैं। रांची की सोनी कुमारी ने इंडियन राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बैरिकेडिंग, CCTV, ड्रोन कैमरा…सरहुल और रामनवमी में सुरक्षा को लेकर प्रशासन और क्या कर रही है? जानें
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सरहुल पर्व और रामनवमी के मद्देनजर बिजली व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान बिजली, सुरक्षा, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें।
बैंकों के एटीएम निकासी शुल्क को महंगा किए जाने की खरगे ने की आलोचना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैंकों के एटीएम निकासी शुल्क को महंगा किए जाने की तीखी आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। खरगे ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने हमारे बैंकों को ‘कलेक्शन एजेंट’ बना दिया है।
मस्क ने एक्स को अपनी एआई फर्म एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचा
अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी-एक्सएआई को 33 अरब डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सौदा एक ऑल-स्टॉक के तहत हुआ, जिसका मतलब है इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है।
शादी से पहले बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची प्रेमिका को प्रेमी ने मार डाला, फिर खुद को कर लिया शूट
पटना में दीघा के जनार्दन घाट पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। लड़का इसी बात से नाराज था।
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं 7 उम्मीदवार
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के 5 प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। सभी जगह 6 बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। वोटर्स अलग-अलग रंगों के पेपर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे क्रॉस का निशान लगाकर पर्ची बॉक्स में डाल रहे हैं।