राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने राज्यपाल को पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर, भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितता संबंधी जांच कराने के लिए आभार प्रकट किया।
पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं कराई जाएगी 70वीं BPSC पीटी परीक्षा दुबारा
पटना हाई कोर्ट ने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को पुनः आयोजित करने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इससे राज्य सरकार और बीपीएससी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग की थी।
राणा सांगा पर दिए बयान पर राज्यसभा में जमकर हंगामा
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर राजनीतिक माहौल गरमाता जाता रहा है। राणा सांगा पर दिए गए बयान काे लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने मांग की कि जब तक रामजी सुमन और विपक्ष के नेता खड़गे मामले में माफी नहीं मांगते, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर निशाना, कहा- रांची में 2 दिन में 2 हत्या; डायलॉग बाजी छोड़ कानून व्यवस्था दुरुस्त करिए
राजधानी रांची में लगातार 2 दिनों में 2 निताओं की हत्या कर दी गयी है। इस पर विपक्ष हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरा है।
पलामू में जिला खनन टास्क फोर्स की ऑनलाइन बैठक, डीसी बोले- अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर करें कठोर कार्रवाई
पलामू जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में टास्क फोर्स की अहम भूमिका है। सभी टीम भावना व आत्मविश्वास के साथ कार्ययोजना तैयार कर छापेमारी करें। संलिप्त खननकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराने, गिरफ्तार करने एवं अर्थदण्ड लगाने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
महंगा हुआ सोना, चांदी में मामूली गिरावट,10 ग्राम सोने का दाम ₹889 बढ़कर ₹89,306 हुआ; चांदी 1159 रुपए चढ़कर ₹1,00,934 हुई
रेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन मजबूती नजर आ रही है। हालांकि चांदी के भाव में आज 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
केंद्रीय जीएसटी कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार कहा कि केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। सीबीआईसी की ओर से जारी यह निर्देश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयकर विभाग के कार्यालयों के संबंध में इसी तरह के जारी निर्देश के बाद आया है
घाट से रांची पहुंचते बालू 5000 से 45000 रुपये पार, ब्लैक मार्केटिंग कर जनता से भारी वसूली- बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ”राज्य में बालू के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बालू के लिए आम जनता की जेब से मनमानी कीमत वसूली जा रही है। रांची में निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाला बालू प्रायः सिल्ली, बुंडू और सोनाहातू से लाया जाता है।
सचिवालय और सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हजारों कंप्यूटर ऑपरेटरों पर आ सकती है आफत
झारखंड सरकार के सचिवालयों एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हजारों कंप्यूटर ऑपरेटरों की नौकरी पर आफत आ सकती है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा सदस्य राजस्व पर्षद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन के बाद यह आशंका व्यक्त की जा रही है।
बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर बोले सलमान खान
बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई स्टार किड्स अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, और खुशी कपूर जैसे कई स्टार किड्स इस समय बॉलीवुड में सक्रिय हैं।