अब झारखंड में प्राइवेट स्कूल नहीं कर पाएंगे मनमानी, शुल्क निर्धारण को लेकर बनेगी कमेटी
झारखंड के प्राइवेट स्कूलों के शुल्क निर्धारण को लेकर स्कूल और जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा है। जिलों को भेजे गये पत्र में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में शुल्क समिति का गठन करने को कहा गया है।
हजारीबाग कोर्ट ने आतंकियों को शरण देने के आरोपी को 23 साल बाद किया बरी, सबूतों के अभाव में लिया गया फैसला
हजारीबाग में आतंकियों को शरण देने के आरोप में 23 साल से चले आ रहे मुकदमे में अदालत ने फैसला सुना दिया है। सबूतों के अभाव में जमालुद्दीन उर्फ नासिर को बरी कर दिया गया। यह फैसला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार की अदालत ने सुनाया।
रांची में AJSU नेता की गला रेतकर हत्या, ग्राहक बनकर दुकान आया था अपराधी
रांची में 2 दिनों के अंदर 2 नेताओं की हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। पहले कांके में बीजेपी नेता की हत्या हुई, और अब गुरुवार रात को आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात को रवि स्टील झिरी रोड स्थित मामा कॉम्प्लेक्स में हुई।
हज भवन में जदयू की इफ्तार पार्टी:CM नीतीश कुमार सहित JDU के कई नेता पहुंचें
पटना के हज भवन में गुरुवार की शाम 5:30 बजे जदयू की ओर से दावते-ए-इफ्तार का आयोजन है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू के वरिष्ठ नेता, मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इफ्तार पार्टी के जरिए जदयू अपने राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव को और मजबूत करने की कोशिश करेगा।
पटना के पुराने म्यूजियम में हुआ बड़ा धमाका, फायर सेफ्टी सिलेंडर में ब्लास्ट से मच गई अफरा-तफरी
राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पुराने म्यूजियम, जिसे लोग “जादूघर” के नाम से जानते हैं, में बड़ा धमाका हुआ। फायर सेफ्टी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से म्यूजियम की दीवारों में दरारें आ गईं और कई दरवाजे टूट गए। म्यूजियम के कैंपस में रखे सिलेंडर के धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई
केंद्रीय सरना समिति ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में समिति ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। समिति ने राज्यपल से मिलकर सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को हटाने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। समिति ने मांग की है कि आदिवासी समाज के रांची में केन्द्रीय सरना पूजा स्थल सिरमटोली स्थित मुख्य द्वार के सामने फ्लाई ओवर का रैम्प का निर्माण कार्य चल रहा है।
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश
देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। अभी से उत्तर भारत में पारा 35 से 40 डिग्री छूने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। इस बीच हीट वेब की संभावना को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने गुरुवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
CM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी के शिकार 25 नाबालिग बच्चे कराए गए मुक्त
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक/बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वासित किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली द्वारा मानव तस्करी के शिकार 25 नाबालिग बच्चों को वापस झारखण्ड पुनर्वासित किया जा रहा है।
आयकर कार्यालय 29-31 मार्च को खुले रहेंगे: सीबीडीटी
आयकर विभाग के देशभर के कार्यालय 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक खुले रहेंगे, ताकि करदाताओं को चालू वित्त वर्ष के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा हो। चालू वित्त वर्ष 2024-25, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा….
SRH vs LSG : हैदराबाद से भिड़ने के लिए लखनऊ करेगी प्लेयिंग एलेवेंन में बदलाव, यह खिलाड़ी बन सकता है शिकार
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। SRH को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। वहीं, LSG को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।