बैंकॉक में आया भयानक भूकंप, ताश के पत्तों की तरह ढह गई गगनचुंबी इमारत; खौफ में भागे लोग
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था।
जम्मू-कश्मीर के मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 3 जवान भी हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए, जबकि 3 जवान शहीद हो गए और 5सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। गुरुवार सुबह कठुआ के राजबाग इलाके के जखोले गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।
सेहरी करने उठी पत्नी ने पति को फंदे से लटकता पाया, परिवार में मचा कोहराम
रांची शहर के हिंदपीढ़ी मुहल्ले के मुजम्मिल गली में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। शख्स की पहचान मोहम्मद कैसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह उन्होंने फांसी लगाई है।
ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 4533 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जायगी।
केजरीवाल, गुलाब और निकिता के नाम के होर्डिंग पर कोर्ट का एक्शन, एफआईआर दर्ज
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तीन आरोपितों के खिलाफ 2019 में सरकारी संपत्ति को विरूपित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इसकी सूचना आज राऊज एवेन्यू कोर्ट को दी।
प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में, बिलासपुर में मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और अभनपुर के लोगों को नौ साल बाद 30 मार्च को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन रायपुर और अभनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री बिलासपुर के मोहभट्ठा सभा स्थल से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगे।
ट्रंप ने अमेरिकी कार निर्माता कंपनियों को चेताया, दाम बढ़ाए तो सजा मिलेगी
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कार निर्माता कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके आयातित कार टैरिफ के जवाब में अगर अमेरिकी कंपनियां कीमतें बढ़ाती हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। द वाल स्ट्रीट जनरल अखबार की खबर के अनुसार…
झारखंड के तापमान में 29 मार्च से दो डिग्री तक की होगी गिरावट
झारखंड के कई इलाकों में 29 मार्च से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। तापमान में कमी का कारण दिन में चलनेवाली 30 से 40 किमी की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
बिहार में अगर आपको बनना है मुखिया तो होना चाहिए क्रिमिनल रिकॉर्ड, आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च 2025 को बिहार के एक गांव के मुखिया की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी की। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा, “यदि आपके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है, तो आप बिहार में मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते।
CSK vs RCB: किसे मिलेगी सीजन की दूसरी जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होने वाली इस टक्कर में दोनों ही टीमों की नजर दूसरी जीत पर होगी। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी थी।