XLRI में 100 फीसदी प्लेसमेंट, इंटरनेशनल में 1.10 करोड़ और डॉमेस्टिक जॉब में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज लॉक
एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ है। 2 वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गये। इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हुए।
रामगढ़ में युवक की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या,जांच में जुटी पुलिस
रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। मृतक की पहचान सौंदा भुरकुंडा निवासी दीपक पासवान के रूप में हुई हैं।
पिता सैफ अली खान पर हमले पर पहली बार बोलीं सारा अली खान
अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ महीने पहले जानलेवा हमला हुआ था। आधी रात को घर में घुसे चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। करीना और इब्राहिम ने सैफ को रातों-रात लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। उनके आवासीय भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए।
फिल्म ‘द भूतनी’ का पहला पोस्टर आया सामने
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं।
केंद्र ने 15वें वित्त आयोग अनुदान के तहत कर्नाटक और त्रिपुरा के लिए 436 करोड़ से ज्यादा किए जारी
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए त्रिपुरा और कर्नाटक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की दूसरी किस्त 436 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी है। इससे स्थानीय शासन को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा।
बिहार के इन 4 शहरों में मेट्रो नेटवर्क, जल्द शुरू होगी मेट्रो सेवा
बिहार के चार प्रमुख शहरों—गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर—में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। बिहार विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के जवाब में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि राइट्स कंपनी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।
अनिल टाइगर की हत्या को लेकर भाजपा नेताओं ने विधानसभा में किया प्रदर्शन
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने नेता अनिल टाइगर की हत्या और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सदन के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लिये सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बंद से इस तरह निबट रहा प्रशासन, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती; CCTV से उपद्रवियों पर नजर
रांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है। हर पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने विधानसभा में पेश किया वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में विधेयक को वापस लेने की मांग की गई है, जिसमें तर्क दिया गया है कि इससे वक्फ बोर्ड की शक्तियां कमजोर होंगी और मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत होंगी।
JSSC-CGL केस में मास्टरमाईंड सहित 3 और आरोपी गिरफ्तार, 8 जवान भी हिरासत में; यूपी-बिहार से जुड़े तार
JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मास्टरमाइंड अमरेश दीक्षित को यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।