छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के जंगल में हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह नौ बजे हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
इस्लामाबाद और रावलपिंडी से निर्वासित किए जाएंगे अफगान शरणार्थी, आज समय सीमा का आखिरी दिन
इस्लामाबाद/रावलपिंडी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए देश छोड़ने की संघीय सरकार की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। इसलिए दोनों शहरों में कानून प्रवर्तन अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले अफगान नागरिकों को उसके परिवारों सहित पकड़कर निर्वासित करें। रावलपिंडी के पुलिस प्रमुख ने रावल, पोटोहर और सदर डिवीजनों के अधीक्षकों को जिले में रहने या काम करने वाले अवैध अफगान नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बांग्लादेश के चटगांव में हादसा, दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 12 घायल
ढाका। बांग्लादेश में चटगांव के लोहागरा उप जिला में आज सुबह दो बसों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रंप के दो अप्रैल के मुक्ति दिवस पर दुनिया की नजर, चीन ने नहीं बेचा टिक टॉक तो लगाएंगे 60 प्रतिशत टैरिफ
हांगकांग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो अप्रैल के ‘मुक्ति दिवस’ पर सारी दुनिया की नजर है। वह दो अप्रैल को अपनी मुक्ति दिवस (योजना) घोषणा के अंतर्गत नए टैरिफ की शुरुआत करेंगे। इस योजना में सेमीकंडक्टर, माइक्रो चिप्स, फार्मास्यूटिकल्स और विदेशी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल हैं। वह चीन के खिलाफ सबसे अधिक टैरिफ 60 प्रतिशत तक की घोषणा कर सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि इससे बीजिंग के साथ वाशिंगटन के बीचा व्यापार युद्ध तेज हो जाएगा।
तीतरो पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी सहित तीन को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। सहारनपुर में थाना तीतरो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने नाबालिग को भगाने और रेप का आरोप लगाया था।
थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ मे 02 शातिर गौकश गिरफ्तार
सहारनपुर। सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व गौकशी की घटनाओं की रोकथाम को चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में 30/31 मार्च की रात्रि करीब डेढ़ बजे थाना प्रभारी मय पुलिस टीम के आलमपुर के पास नदी के रास्ते पर पैदल गस्त कर रहे थे।
बलिया के होटल में पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत
बलिया। बलिया शहर कोतवाली के ओकडेनगंज पुलिस चौकी अंतर्गत एक लॉज के कमरे में रविवार की रात करीब नौ बजे युवक-युवती खून से लथपथ मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि युवक का इलाज चल रहा है।
शिमला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज
शिमला। राजधानी शिमला के न्यू-शिमला थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
आपसी विवाद में पति ने पत्नी और बेटे की गला रेतकर की हत्या
सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी थाना क्षेत्र के तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, हत्या सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की गई है।
रजरप्पा में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की हुई पूजा, चंडी पाठ में शामिल हुए भक्त
रामगढ़। रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। पूरे विधि विधान से पुजारियों ने मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान विशेष चंडी पाठ में सैकड़ो भक्त शामिल हुए। पुजारी सुभाशीष पांडा ने बताया कि नवरात्र को लेकर सभी विशेष पूजाएं अभी चालू हैं। मां का विशेष श्रृंगार हर दिन किया जाता है। इसके अलावा भक्तों के बीच भंडारे का भी आयोजन हो रहा है। मां की आराधना से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। यही वजह है कि सिद्ध पीठ रजरप्पा में लोग दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं। नवरात्रि के में होने वाले विशेष पूजन से मां प्रसन्न होती हैं।