नीतीश राज में बिहार हुआ खुले में शौच से मुक्त, 10 सालों में बने 1 करोड़ 46 लाख शौचालय
बिहार में शौचालय निर्माण और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हुई है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 2014 से अब तक करीब 10 सालों में 1 करोड़ 46 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है।
RJD सुप्रीमो लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में हुए भर्ती, दिल्ली जाने की थी तैयारी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बुधवार की सुबह उनका ब्लड शुगर और बीपी दोनों अचानक बढ़ने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें पटना के राजाबाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
HEC के सीएमडी का चैंबर रांची सिविल कोर्ट के आदेश के बाद किया गया अटैच
रांची सिविल कोर्ट के आदेश के बाद HEC के सीएमडी के चैंबर को अटैच कर दिया गया है। यह आदेश दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर दिया गया है। दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्री, मुजफ्फरनगर ने 2015/16 में एक करोड़ रुपये से अधिक की वेल्डिंग रॉड की आपूर्ति की थी।
CAA, तीन तलाक, UCC और अब वक्फ बिल… मुस्लिम समाज से जुड़े वो फैसले जहां तीव्र विरोध के बावजूद अडिग रही मोदी सरकार
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनका सीधा ताल्लुक मुस्लिम समुदाय से था। पहले देश से तीन तलाक का खात्मा, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और अब वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 जैसे फैसलों ने देशभर में बहस छेड़ दी है।
आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की एकदिवसीय कार्यशाला कल, सुदेश महतो समेत पार्टी के केंद्रीय नेता होंगे शामिल
आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की एकदिवसीय कार्यशाला गुरुवार को रांची रिंग रोड स्थित ट्रेडीशनल बैंक्वेट हॉल, तुरुप में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर कटाक्ष- लोगों के जीवन के साथ जुआ न खेलें
सांसद स्वाति मालीवाल ने आज आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तगड़ा कटाक्ष किया। खास बात यह है कि मालीवाल आआपा की राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने एक्स पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि लोगों के जीवन के साथ जुआ न खेलें।
ट्रंप और मस्क को बड़ा झटका, विस्कॉन्सिन सुप्रीम कोर्ट में डेमोक्रेट समर्थित जज क्रॉफोर्ड विजयी
संयुक्त राज्य अमेरिका में आज हर जुबान पर जज सुसान क्रॉफोर्ड की जीत की चर्चा है। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में भी डेमोक्रेटिक समर्थित उम्मीदवार जज सुसान क्रॉफोर्ड के विस्कॉन्सिन राज्य के सुप्रीम कोर्ट की दौड़ जीतने की सुर्खी है। इस दौड़ के लिए हुए चुनाव में वो जीत गई हैं।
आईपीएल 2025: एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना
मंगलवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी)और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 मैच के दौरान एलएसजी के तेज गेंदबाज दिग्वेश सिंह को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके चलते उन्हें उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।
फिल्म ‘सिकंदर’ की कमाई में तीसरे दिन गिरावट, सिर्फ 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन
सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सिकंदर’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना उसे करना चाहिए था। अब ‘सिकंदर’ की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने अपने ओपनिंग डे यानी 30 मार्च को कुल 26 करोड़ रुपये की कमाई की।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी : चैप्टर 2’ के नया पोस्टर जारी, फैंस की उत्सुकता बढ़ी
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी : चैप्टर 2’ को लेकर इस समय खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।