कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला
IPL 2025 का 15वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रनर-अप सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच कोलकाता के होमग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी-2’ का ट्रेलर रिलीज
पिछले कुछ सालों में कई देशभक्ति फिल्में रिलीज हुई हैं। करण सिंह त्यागी की निर्देशित ऐसी ही एक फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। यह फिल्म है ‘केसरी-2’। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। केसरी-2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं।
रघुवर दास वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में, कहा- JMM, कांग्रेस का बहिष्कार करें आदिवासी
वक़्फ (संशोधन) विधेयक लोक सभा में पारित हो गया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि लोक सभा में इस संशोधन विधेयक का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया और इस बिल के विरोध में मतदान किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का आदिवासी विरोधी चेहरा कल खुलकर सामने आ गया।
सीएम हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय समिति महावीर मंडल के नेता, रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का दिया न्योता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
जूता दुकानदार हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, इस वजह से हुआ था कत्ल
रांची में हुए जूता दुकानदार भूपल साहू हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। आरोपी गौरव चौधरी उर्फ कल्लु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंडरा ओपी की पुलिस ने आरोपी को सरोवर नगर डैम साइड से पकड़ा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जारी की चेतावनी
बिहार पुलिस मुख्यालय ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर राज्यभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने सभी जिलों के SSP और SP को सचेत करते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में विवाद गहरा चुका है
बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली पलामू में गिरफ्तार
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार में एक लाख के इनामी टीएसपीसी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुरीदाग पहाड़ के पास से उसे पकड़ा गया। नक्सली यहां के आसपास के ईट भट्ठा और क्रशर संचालकों से लेवी वसूलने के लिए पहुंचा था।
राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2025
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2025 को चर्चा के लिए पेश किया। लोकसभा बीती रात इन विधेयकों को पारित कर चुकी है। सदन में बिल पेश करते समय किरेन रिजिजू ने कहा कि इस पर तार्किक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए।
रांची के रातु थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में लोग
रांची से सटे रातु थाना क्षेत्र के मेरियाटांड में गुरुवार सुबह दो जंगली हाथी घुस गए हैं, जिससे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हाथियों के घुसने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं, लेकिन डर के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
मंईयां सम्मान के सही संचालन से लेकर राज्य में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने तक सब में विफल हैं हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी
झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को बने चार महीने से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खामियां गिनाने में जुटे हैं। वह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बता रहे हैं कि इस सरकार को बने 100 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया इसके बावजूद कोई ठोस कार्य नहीं दिख रहा जिससे जनता के जीवन में कोई सार्थक परिवर्तन आया हो।