रांची में आयोजित होगा झारखंड का पहला एयर शो, वायुसेना के एक दल ने डीसी से की मुलाकात
झारखंड का पहला एयर शो रांची में आयोजित होगा। आज रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से भारतीय वायुसेना के एक दल ने मुलाकात की। दल ने डीसी से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की।
सचिवालय सहायक व निजी सहायक सेवा के 300 अधिकारियों से होगी 19.75 लाख की वसूली
झारखंड सचिवालय सहायक सेवा व निजी सहायक संवर्ग के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी से राज्य सरकार 19.75 लाख रुपए की वसूली करेगी। इसके अलावा उनके वेतनमान में कटौती की जाएगी। सरकार के फैसले के बाद वित्त विभाग अत्यधिक भुगतान हुई राशि की कटौती का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में 18,658 करोड़ की चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 18,658 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली रेल मंत्रालय की चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। तीन राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों को कवर करने वाली ये परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 1247 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी।
मुख्यमंत्री याेगी ने 6500 कराेड़ की एलडीए की आवासीय याेजना का किया शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अभी तक की सबसे बड़ी अनंत नगर आवास योजना में भूखण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारम्भ किया। छह हजार पांच सौ करोड़ की लागत से 785 एकड़ में प्रस्तावित एलडीए की अनंत नगर योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…
बैंकाक में प्रधानमंत्री मोदी और ओली ने की मुलाकात
बैंकाक में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात हुई है। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। यह मुलाकात अब से थोड़ी देर पहले स्थानीय समय अनुसार अपराह्न 4 बजे बैंकाक के होटल मैंडरिन ओरियंटल में मुलाकात हुई है।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पर राज्यसभा की मुहर, अमित शाह बोले- इस मुद्दे पर राजनीति नहीं
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी गुरुवार देर रात वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है। राज्यसभा में बिल के पास होते ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करने वाले सांविधिक संकल्प को पारित कर दिया। इसे बीते दिन लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है।
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन, चमकता सितारा कह गया अलविदा
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खास कर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जानेवाले मनोज कुमार को लोग प्यार से ‘भारत कुमार’ भी कहते हैं। 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के ठिकानों पर भी ED की रेड
झारखंड में आज ईडी ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी बीच जमशेदपुर से खबर आ रही है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डु के ठिकानों पर भी ईडी की रेड हो रही है। यह रेड मानगो डिमना रोड स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में हो रही है।
बीएसएल के महाप्रबंधक गिरफ्तार, मृतक प्रेम महतो के परिजनों को मिलेगा 20 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी
विस्थापितों और सीआईएसएफ बलों के साथ हुए झड़प मामले में बीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोकारो डीसी विजया जाधव ने जीएम को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। दरअसल डीसी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देर रात बैठक की।
बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ाने की तैयारी, मुजफ्फरपुर को मिलेंगी चार नई ट्रेनें
बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है। मुजफ्फरपुर से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन संभव हो सकता है। रेलवे ने इसके लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि किन रूटों पर ये हाई-स्पीड ट्रेनें चलेंगी।