मां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा में उमड़ी भीड़, डीसी ने भी टेका मत्था
रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार माता के दर्शन के लिए लग गई थी। मंदिर प्रांगण के अलावा पूरे रास्ते में श्रद्धालु मौजूद रहे। गर्म मौसम के मद्देनजर श्रद्धालुओं पर पानी का छिड़काव किया गया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश पर लगा जुर्माना
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया गया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बोले शाह-अगली चैत्र नवरात्रि में लाल आतंक खत्म हो जायेगा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि आज मैं मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक समाप्त हो जाए और हमारा बस्तर खुशहाल हो। उन्होंने बस्तर के महराजा प्रवीरचंद भंजदेव को याद किया और कहा कि भंजेदव की हत्या कांग्रेस का षड्यंत्र था।
पापुआ न्यू गिनी में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
पापुआ न्यू गिनी के तट पर आज शक्तिशाली भूकंप आने से हड़कंप मच गया । आनन-फानन में सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा-मोदी से मुलाकात एक बड़ी उपलब्धि
बैंकाक में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से लौटकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा होली ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान ओली ने दोनों देशों के बीच सभी समस्याओं का समाधान आपसी संवाद के जरिए करने सहमति बनने का दावा किया।
दिन-ब-दिन गिरती जा रही है फिल्म ‘सिकंदर’ की कमाई
इस समय सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ काफी चर्चा में है और चर्चा की वजह है दर्शकों की प्रतिक्रिया। फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले कई तर्क दिए गए। सलमान खान की यह फिल्म रिलीज के चार दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
बोकारो हिंसा मामला : मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और नौकरी, चास में धारा 144 लागू; DC ने कहा – असामाजिक तत्वों पर नजर
समाहरणालय सभागार में शनिवार को नौकरी की मांग को लेकर बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) प्लांट के एडीएम बिल्डिंग के समीप विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा प्रदर्शन किया। उसके बाद के घटनाक्रम एवं रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने संवाददाता सम्मेलन किया।
रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 20 थानाक्षेत्रों में ड्रोन से होगी निगरानी
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
झारखंड कैडर के 18 IPS को आंतरिक सुरक्षा पदक, रांची सिटी एसपी राजुकमार मेहता भी शामिल
पुलिस सेवा में बेहतर योगदान के लिए झारखंड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक मिला है। यह पदक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) की ओर से झारखंड पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने पत्र भेजा है।
श्रीलंका के फ्रीडम स्क्वायर में आज होगा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का आधिकारिक स्वागत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के ऐतिहासिक फ्रीडम स्क्वायर में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा (04 से 06 अप्रैल) पर श्रीलंका पहुंच चुके हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद दक्षिणी पड़ोसी के साथ आर्थिक और सामरिक संबंधों को मजबूत करना है।