श्री राम जन्मभूमि में श्रीराम लला का जन्मोत्सव , हो रहा अभिषेक
अयोध्या।सूर्य देव किरणों से करेंगे चार मिनट तक भगवान का अभिषेक। श्रीराम जन्मभूमि में राम नवमी पर श्री राम लला भगवान के जन्मोत्सव के लिए वैदिक विधि विधान से अभिषेक प्रारम्भ हो गया है। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और उसी समय से उनके कुल देवता सूर्य उनका अपनी किरणों से अगले चार मिनट तक भगवान के ललाट पर उनका सूर्य तिलक से अभिषेक करेंगे। राम भक्तों के लिए आज मंदिर से सीधा लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है।
शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने 24 नवंबर को सर्वे होने की गोपनीयता खत्म कर दी थी
मुरादाबाद। अपर शासकीय अधिवक्ता हरि ओम प्रकाश सैनी ने शनिवार को बताया कि बीते साल 24 नवंबर को संभल की विवादित शाही जामा मस्जिद में हुई हिंसा मामले में मस्जिद के सदर जफर अली को प्रशासन द्वारा 23 नवंबर को बता दिया गया था कि 24 नवंबर को सर्वे होना है यह बात गोपनीय थी लेकिन इन्होंने इसकी गोपनीयता खत्म कर यह बात चहुंओर फैला दी थी ।
अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, महिला की मौत
पलामू। पलामू में अपराधियों ने शनिवार की रात घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। घटना पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव की है। गोली चलाने वाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रामनवमी की सभी को दी बधाई
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हमें धर्म, सत्य, करुणा और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
रांची में निकली भव्य झांकियां, जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था शहर
रांची। रांची में शनिवार की रात महाअष्टमी के अवसर पर भव्य झांकियां निकाली गईं। रात 10 बजे से देर रात लगभग तीन बजे तक अपर बाजार और मेन रोड में महाबली हनुमान और भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजते रहे। झांकियों में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया।
आयुष्मान घोटाला : ED ने डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर के ठिकानों से जब्त किए 16.50 लाख कैश, फर्जी डिग्री की भी जांच
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समन्वयक आशीष रंजन के ठिकानों से 16.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आशीष रांची सदर अस्पताल में पदस्थापित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता व नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विभागीय जांच चल रही है।
इरफान अंसारी का भाजपा पर प्रहार, कहा – मुझे टारगेट किया जाता है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चित्रोंकूरा में मुस्लिम समाज द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नक़ीबे हिन्द हज़रत मौलाना तस्लीम रजा मदनी ने की।
स्टैंड-अप इंडिया के तहत स्वीकृत ऋण बढ़कर हुआ 61 हजार करोड़ रुपये
केंद्र सरकार की स्टैंड-अप इंडिया योजना ने हाशिए पर पड़े उद्यमियों को सशक्त बनाने के 7 साल पूरे कर लिए हैं। इसके तहत 61,000 करोड़ रुपये से अधिक के लोन स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना की शुरुआत 5 अप्रैल, 2016 को हुई थी।
2 लाख महिलाओं की मंईयां सम्मान की राशि होल्ड पर रखी गई, यह है कारण
मंईयां सम्मान योजना की राशि की महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। लाखों महिलाओं के खाते में एक साथ तीन महीने की राशि यानि 7500 हजार रुपये पहुंच भी गये हैं। इसी बीच 2 लाख महिलाओं की राशि होल्ड पर रखी गई है क्योंकि इन लोगों ने आवेदन करते समय कुछ गलतियां कर दी हैं।
रामनवमी को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,12,767 से अधिक अतिरिक्त बल की तैनाती
राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनवमी को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के 24 जिलों में 12,767 से अधिक अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है। इनमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, रैपिड एक्शन पुलिस, लाठी बल, सशस्त्र बल, सीएपीएफ, होमगार्ड, अश्रु गैस दस्ता, अग्निशमन दस्ता और बम निरोधक दस्ता को तैनात किया गया है।