झारखंड में वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल लागू नहीं होने देंगे, भाजपा के मंसूबों को कुचल देंगेः इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि वक्फ बिल मुसलमानों की जमीन को हड़पने की भाजपा सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर मुसलमानों के धार्मिक स्थलों और वक़्फ़ की संपत्तियों पर कब्जा जमाना चाहती है, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि झारखंड में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
ED की कार्रवाई : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पीएस समेत 21 ठिकानों पर रेड में 21 लाख नगद के अलावा और क्या मिला
आयुष्मान भारत योजना में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (झसास) के वरिष्ठ अधिकारियों और निजी कंपनियों के कर्मचारियों के ठिकानों पर की गई।
हजारीबाग में सीएम हेमंत का भाजपा पर निशाना, कहा – अगर जेल नहीं भेजते तो लोकसभा में भी सीटें ढूंढती
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 46वें स्थापना दिवस समारोह में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब जिला और प्रखंड के बाद हर गांव में मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समर्थकों के साथ बोकारो विधायक श्वेता सिंह हिरासत में, बीएसएल के अधिकारियों से विफल रही वार्ता
बीएसएल में नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत के बाद बोकारो में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने हर रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने 4 गाड़ियों में आग लगा दी।
राशन कार्डधारियों के लिए अनिवार्य आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 30 जून तय
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार ने राशन कार्डधारियों के लिए अनिवार्य अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इससे कार्डधारियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे पहले आधार सीडिंग करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक अनिवार्य की गई थी।
सेना के जवान को जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना में हवलदार सूरज राय (जुगसलाई निवासी) की गिरफ्तारी, थाना परिसर में मारपीट और जेल भेजने के मामले में जोनल आइजी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन कुमार दास समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
रांची पुलिस की अपील, रामनवमी में उत्तेजक और भड़काऊ गाना बजाने से करें परहेज
रांची पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की है। साथ ही सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा है। रांची पुलिस ने अपील है कि पर्व पर किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने ना बजायें। साथ ही जुलूस का संचलन निर्धारित मार्ग से करें।
झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट
झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
IPL 2025 में कौन जीतेगा आज का मैच? लखनऊ और मुंबई में किसका पलड़ा भारी? जानें सबकुछ
IPL 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ-मुंबई की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो दोनों को अभी तक तीन मैचों में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।
वक्फ संशोधन विधेयक पर नाराज़गी, JDU से इन 3 नेताओं ने दिया इस्तीफा
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर नाराज़गी अब जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के अंदर खुलकर सामने आ रही है। पार्टी के इस रुख से असहमति जताते हुए अब तक कम से कम तीन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में पार्टी के विभिन्न अल्पसंख्यक प्रकोष्ठों के नेता शामिल हैं।