इंडियन आइडल सीजन 15 की विजेता बनीं मानसी घोष
पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 15वें सीजन का ग्रैंड फिनाले 6 अप्रैल को हुआ। कोलकाता की मानसी घोष को विजेता घोषित किया गया। 24 साल की उम्र में मानसी ने ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जबकि सुभोजित चक्रवर्ती दूसरे स्थान से बाहर हो गए।
अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ का पहला लुक जारी, बताई दिल से जुड़ी कहानी
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे, बल्कि इसका निर्देशन भी खुद ही कर रहे हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ के बाद यह अनुपम खेर की बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म है।
वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की मांग
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। जमीयत उलेमा ए हिन्द की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सोमवार को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष वक्फ कानून में संशोधन कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की मांग की।
अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी की बिगड़ी तबीयत, गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती
अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ आज चौथे दिन भूख हड़ताल में बैठे मोतिया निवासी विक्रम कुमार शर्मा की हालत बिगड़ गई है। उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया गया है। विक्रम कुमार शर्मा स्थानीय ग्रामीणों की जमीन, पर्यावरण और आजीविका से जुड़े समस्याओं को लेकर लगातार भूख हड़ताल पर बैठे थे।
स्टॉक मार्केट में आज ब्लैक मंडे के आसार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
अमेरिका की नई ट्रेड पॉलिसी के कारण दुनिया भर के बाजारों में मचे हड़कंप का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी आज साफ-साफ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट आज शुरुआती कारोबार में ही 4 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट का शिकार हो गया। जिससे कई साल बाद आज शेयर बाजार में ब्लैक मंडे बनने की आशंका बन गई है।
अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर, आज कठुआ में अग्रिम चौकी का करेंगे दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करने के लिए रविवार शाम यहां पहुंचे हैं। वो आज कठुआ जिले के दौरे के दौरान पाकिस्तान सीमा पर स्थापित एक अग्रिम चौकी विनय पोस्ट तक जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वस्थ विश्व’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आज जारी अपने संदेश में ‘स्वस्थ विश्व’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार ध्यान केन्द्रित करेगी। लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर योजनाओं और संसाधन बढ़ाने पर निवेश जारी रहेगा।
251 पवित्र ध्वजों के साथ निकली श्री सनातन महापंचायत की भव्य शोभायात्रा
श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में रविवार को 251 पवित्र ध्वजों और हजारों की संख्या में राम भक्तों के साथ भव्य शोभायात्रा तपो मंदिर के लिए निकाली गई।
रामनवमी के जुलूस में शामिल हुए मंत्री इरफान अंसारी, कहा- प्रभु राम के आदर्शों को आत्मसात करें
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीश्री 1008 महावीर अखाड़ा समिति, जामताड़ा द्वारा आयोजित शोभायात्रा में मंत्री इरफान अंसारी शामिल हुए। मौके पर अंसारी ने कहा, श्रद्धा एवं भक्ति के उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
बिहार में बनेंगे 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
बिहार के भागलपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले के पाँच प्रखंडों में 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने जा रहे हैं, जो जिले की लगभग 30 लाख की आबादी के लिए एक वरदान साबित होंगे।