वित्तमंत्री सीतारमण छह दिवसीय ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के दौरे पर लंदन पहुंचीं
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के 6 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में सोमवार देर शाम लंदन पहुंचीं। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
SBI ने बंद की अमृत कलश FD, अब लेकर आई 444 दिनों की अमृत वृष्टि स्कीम, मिलेगा 7.85% इंटरेस्ट
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी फेमस अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना को 1 अप्रैल 2025 से बंद कर दिया है। 400 दिनों की इस स्पेशल FD पर नियमित ग्राहकों को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60% सालाना ब्याज मिलता था, जिससे यह बाजार की सबसे आकर्षक योजनाओं में शामिल थी।
स्टॉक मार्केट में स्पिनैरू कॉमर्शियल की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद भाव में उतार चढ़ाव जारी
पेपर कप-प्लेट बनाने वाली कंपनी स्पिनैरू कॉमर्शियल लिमिटेड की आज शेयर बाजार में प्रीमियम भाव पर लिस्टिंग हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 51 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 3.63 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 52.85 रुपये के भाव पर हुई।
झारखंड में तीन दिनों तक वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
राज्य में अगले तीन दिनों तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। नौ अप्रैल को झारखंड के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं कहीं गर्जन और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।
पंजाब में पूर्वमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कालिया के जालंधर आवास पर ग्रेनेड से हमला
पंजाब के पूर्वमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर आवास पर रात लगभग 10 बजे ग्रेनेड से हमला किया गया। कालिया घर पर ही थे। पूरा परिवार सो रहा था। ड्यूटी पर एक सुरक्षाकर्मी था। बाकी वहीं बैरक पर थे। पूर्वमंत्री कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया।
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ के लिए ज़िम्बाब्वे टीम में सीन विलियम्स और क्रेग एर्विन की वापसी
ज़िम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ी सीन विलियम्स और कप्तान क्रेग एर्विन की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी फरवरी में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट मुकाबले से बाहर रहे थे।
विराट कोहली टी20 में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया।
आईपीएल 2025: क्रुणाल पांड्या के आखिरी ओवर ने बदला खेल, आरसीबी ने मुंबई को 12 रन से हराया
आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर 12 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने 10 साल बाद मुंबई को उसके घर में हराने का कारनामा कर दिखाया।
पूर्व मुखिया की गुंडागर्दी, रिटायर्ड फौजी के मकान पर चलवाया जेसीबी; जानिए कहां का है मामला
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया जयकुमार चौधरी द्वारा अपने बेटे, रिश्तेदारों और अज्ञात अपराधियों के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी रामनारायण जायसवाल के घर और जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश की
पति ने घर के सामने दफना दिया पत्नी का शव, दोनों में होता था विवाद
पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पगदा गांव में एक महिला का शव उसके पति चूना सबर (32) ने घर के सामने दफना दिया है। मृतका की पहचान मिथिला सबर (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।