आज झारखंड कैबिनेट की बैठक, युवाओं को लेकर हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दिन के एक बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना का प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में रखा जा सकता है।
झारखंड पुलिस सभी जिलों में 16 अप्रैल को लगायेगी जन शिकायत समाधान कैंप, DGP ने जारी किया आदेश
झारखंड के सभी जिलों में 16 अप्रैल को पुलिस द्वारा चौथी बार जन शिकायत समाधान कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पुलिस मुख्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
सरहुल के दौरान पिठोरिया में हुए विवाद को लेकर बाबूलाल मरांडी पहुंचे बालू गांव, कहा-आदिवासी समाज की आवाज को दबाया नहीं जा सकता
रांची के पिठोरिया में सरहुल जुलूस के दौरान दो समुदायों में हुए विवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज बालूहेड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए तक का हुआ इज़ाफा: नई कीमतें कल से होंगी लागू, उज्ज्वला योजना सिलेंडर की भी कीमत बढ़ी
घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या आम लोगों को लगेगा झटका?
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसे कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है।
झारखंड से अजमेर और नई दिल्ली के लिए नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत
झारखंड के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। झारखंड से अजमेर और नई दिल्ली के बीच अब दो नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई है। यह दोनों स्पेशल ट्रेन रांची से चलेंगी और पलामू होते हुए अजमेर और नई दिल्ली तक जाएंगी। भारतीय रेलवे की तरफ से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है
बंगाल में क्यों छिन गई 26000 शिक्षकों की नौकरी, समझें पूरा मामला
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने वर्ष 2016 में हुई स्कूल सर्विस कमिशन (SSC) शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गंभीर अनियमितताओं और घोटाले के चलते अवैध करार देते हुए पूरे पैनल को रद्द कर दिया।
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री ने श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन का किया दौरा
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरन रिजिजू और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर के खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन में एक साथ शांतिपूर्ण सुबह की सैर का आनंद लिया।
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से क्रिप्टो मार्केट भी गिरा, 77 हजार डॉलर से भी नीचे आया बिटकॉइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हलचल मचने के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत लगातार गिरती जा रही है।