बिहार में नौकरी की बहार, 27,370 पदों पर होंगी नई नियुक्तियां
बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 27,370 से अधिक सरकारी पदों पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। यह फैसला राज्य में रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने और विभिन्न विकास कार्यों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत; कंटेनर चालक का दोनों पैर कटा
हजारीबाग जिले के चरही घाटी के यूपी मोड़ पर मंगलवार शाम भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन यात्री घायल हैं। बताया जा रहा है कि चरही घाटी के यूपी मोड़ पर अनियंत्रित धान लदा कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में रांची से आ रही राजहंस नामक यात्री बस और एक अन्य मालवाहक वाहन से सीधा टकरा कर पलट गया।
झारखंड के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्से में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि 10 और 11 तारीख को बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
बांग्लादेश में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लूटपाट, हमला, तोड़फोड़, 72 गिरफ्तार
बांग्लादेश में सात अप्रैल को गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शन में हुई लूटपाट के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान तोड़फोड़ करने के साथ हमले भी किए।
ट्रंप के टैरिफ से एशिया प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजार में भूचाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से एशिया प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजार में बुधवार सुबह भूचाल आ गया। रातभर वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट देखी गई। व्हाइट हाउस की चीन पर अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा से शेयर बाजार बेजार नजर आ रहा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दुनिया भर के तमाम समाचार माध्यमों से जुटाई खबर में यह दावा किया है।
झारखंड पेयजल विभाग के अधिकारियों ने रिटायर कर्मचारी के पे-आईडी से की अवैध पैसों की निकासी
पेयजल स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमंडल में बड़ी मात्रा में अवैध निकासी की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय एक अंतर विभागीय जांच कमेटी बनाई गई, जिसने बड़ी संख्या में गड़बड़ियां पकड़ी हैं।
boAt ब्रांड ने Sebi में फाइल किए IPO के ड्राफ्ट पेपर्स, IPO से ₹2,000 करोड़ जुटाने का प्लान
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट की पैरेंट कंपनी इमेजिन मार्केटिंग लिमिटेड ने मंगलवार ( 8 अप्रैल) को IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए हैं। IPO का टोटल साइज 2,000 करोड़ रुपए हो सकता है। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर्स कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट के जरिए जमा किए गए हैं।
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड-2’ का ट्रेलर रिलीज, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
अजय देवगन को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अजय देवगन एक बार फिर धाकड़ अंदाज़ में वापसी करने को तैयार हैं और इस बार वह ‘रेड-2’ के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 गौरवशाली वर्ष, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को बनाया सशक्त
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) ने 10 वर्षों में लाखों उद्यमियों को सशक्त बनाया है। इसके तहत बिना किसी जमानत के ऋण प्रदान किया गया है। इस योजना के तहत एक दशक से भी कम समय में 33.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि 52.37 करोड़ ऋणों के जरिए प्रदान की गई है।
तमिलनाडु मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- विधानसभा में पारित विधेयक को लंबे समय तक नहीं रोक सकते राज्यपाल
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा विधानसभा से पारित 10 विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजने के निर्णय को असंवैधानिक और मनमाना करार दिया है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि राज्यपाल के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है जिससे वे विधेयकों को अनिश्चितकाल तक रोक कर रख सकें।