गांवों में इंटर्नशिप करने पर छात्रों को झारखंड सरकार देगी 10 हजार
झारखंड कैबिनेट ने ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसका उद्देश्य झारखंड के ग्रामीण इलाकों और आदिवासी व झारखंडी परंपरा से छात्रों को अवगत कराना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था और अब इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
मशहूर फ़िल्म निर्माता प्रकाश झा झारखंड में करेंगे निवेश, सिनेमा पर भी होगा काम
देश के मशहूर फ़िल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा बुधवार को रांची पहुंचे। उन्होंने पर्यटन कला और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाक़ात की। घंटों चली इस मुलाक़ात में दोनों के बीच कई मुद्दों और बातचीत हुई। मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश झा से पर्यटन, कला और निवेश के अवसरों पर सकारात्मक बातचीत हुई।
‘केसरी-2’ में अक्षय कुमार का दमदार लुक आया सामने
अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में नजर आएंगे, जो इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस बार फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसे दिल दहला देने वाले ऐतिहासिक हादसे पर आधारित है।
एक्शन फिल्म ‘जाट’ में पहली बार रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्क्रीन शेयर करेंगे
सनी देओल की आने वाली एक्शन फिल्म ‘जाट’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में दर्शक सनी देओल से दमदार एक्शन की पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं। खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले रणदीप हुड्डा अपनी गहन और खतरनाक अदाकारी से सनी देओल को भी टक्कर देते दिखेंगे।
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में बाबूलाल मरांडी ने कहा- लीपापोती करने का प्रयास विफल, CBI जांच हो
झारखंड में कथित जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज एक ट्वीट किया है। उन्होंने इस कथित पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि “JSSC-CGL पेपर लीक मामले में सबूत के तौर पर जो स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए थे
मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है
2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर स्पेशल फ्लाइट में रवाना हो चुकी हैं। उसके देर रात तक भारत पहुंचने की संभावना है।
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 341 अंक लुढ़का
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान के बाद हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 340.75 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 73,886.33 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 6 फीसदी किया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.25 फीसदी था। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है।
नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग के साथ करेंगे सीजन की शुरुआत
भारत के डबल ओलंपिक पदक विजेता, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह 2025 सीजन की शुरुआत कतर की राजधानी दोहा में 16 मई को होने वाली डायमंड लीग मीट से करेंगे।
गुरमीत राम रहीम 21 दिन के फरलो पर जेल से बाहर
हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बुधवार सुबह एक बार फिर 21 दिन के फरलो पर सलाखों के पीछे से बाहर आ गया। राम रहीम इस अवधि में सिरसा डेरे में ही रहेगा।