झारखंड में आंधी, तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह
झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश गिरिडीह जिले के डुमरी में 1.4 MM दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा- 15 दिन में पूरा करें मंईयां योजना के आवेदनों का वेरिफिकेशन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन कार्य अगले 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर बैंक अकाउंट आधार से लिंक करने के कार्य को शीघ्र पूरा करें।
अमेरिका की ओपनएआई ने एक्सएआई के मालिक मस्क के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया
दुनिया की प्रमुख अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘ओपनएआई’ ने बुधवार को अरबपति एलन मस्क के खिलाफ संघीय जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया। ओपनएआई ने दावा किया कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव तरीका आजमाया है।
खेल विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 10 करोड़ की ठगी
झारखंड में खेल विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला उजागर हुआ है। इस संबंध में चास निवासी धीरज कुमार सिंह ने रांची के लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में उन्होंने बूटी मोड़ निवासी शेखर कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महंगी शराब की बोतलों में भरते थे सस्ती शराब, उत्पाद विभाग का होलोग्राम भी लगाते थे; 2 गिरफ्तार
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में केएम मल्लिक रोड पर एक मकान में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब जब्त किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद की टीम ने बुधवार को केएम मल्लिक रोड में शिव पूजन साहू के मकान में छापेमारी की।
केन्द्रीयमंत्री गडकरी आज मप्र को देंगे सड़कों और फ्लाई ओवर की बड़ी सौगात
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वो यहां धार जिले के खेड़ा (बदनावर) में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सड़कों और फ्लाई ओवर की सौगातें देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद उपस्थित रहेंगे।
मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा को अमेरिका से लेकर भारत आ रहे विशेष विमान के आज दोपहर दिल्ली पहुंचने की संभावना
अमेरिका से मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपित 64 वर्षीय तहव्वुर राणा को लेकर कल शाम लगभग सात बजकर 10 मिनट पर भारत के लिए रवाना विशेष विमान के आज दोपहर लगभग 12 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है।
अमेरिका ने चीन को छोड़ बाकी देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिन के लिए रोका
दुनियाभर में हुई आलोचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार पारस्परिक टैरिफ (शुल्क) पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े। उन्होंने घोषणा की कि पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका जा रहा है। मगर इससे चीन को छूट नहीं दी गई है।
ट्रंप प्रशासन ने एफबीआई निदेशक काश पटेल की एटीएफ से छुट्टी की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एफबीआई निदेशक काश पटेल को अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो (एटीएफ) के कार्यवाहक निदेशक के पद से हटा दिया है। उनकी जगह सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल को नियुक्त किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि पटेल को एटीएफ के कार्यवाहक प्रमुख के पद से कब हटाया गया।
नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने को सरकार की मंजूरी
भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील को मंजूरी दे दी है। 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस सरकारी सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे।