बिहार में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 61 लोगों की मौत
बिहार में कुदरती कहर देखने को मिला है। वज्रपात से 61 लोगों की मौत हो गई है। अलग-अलग जिलों में ये हादसे हुए। सबसे अधिक नालंदा जिले में क्षति हुई जहां कुल 22 लोगों की मौत हुई है। पटना में भी 4 लोगों ने जान गंवाया। नालंदा जिले में 22 लोगों की मौत हुई।
झारखंड में 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना, 3 दिनों बाद तापमान में फिर से होगी वृद्धि
झारखंड में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। वहीं, शुक्रवार को भी कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने की संभावना है।
आज बरहेट जाएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम की लिस्ट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बरहेट जाएंगे। बरहेट में वह करीब 2 घंटा 10 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री तीन जगह कार्यक्रम में शामिल होंगे है। भोगनाडीह फुटबॉल मैदान में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा भोगनाडीह गांव जाकर सिदो कान्हू के वंशज को सम्मानित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे वाराणसी,मुख्यमंत्री योगी ने की गर्मजोशी से अगवानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री विशेष विमान एयर इंडिया वन से जैसे ही विमानतल पर उतरे वहां पहले से मौजूद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उनका स्वागत किया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी को लेकर ममता को अवमानना नोटिस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर टिप्पणी करने को लेकर एक वकील ने अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है। मामला 2016 की एसएससी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से जुड़ा है, जिसमें पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था।
पलामू में पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या, दोनों में अक्सर होता था विवाद
पलामू जिले के पाटन में बुधवार की रात पति मनोज भुईयां ने अपनी पत्नी 40 वर्षीय सरिता देवी की हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पाटन थाना को दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और छानबीन शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया।
AJSU कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, सुदेश ने कहा- पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह का योगदान अविस्मरणीय
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके भूगर्भशास्त्री एवं पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने डॉ सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी के रूप में डॉ एसपी सिंह का लंबे समय तक पार्टी का जुड़ाव रहा।
झारखंड की 26 ट्रेनें 15 दिनों तक रहेंगी रद्द, देखिए पूरी लिस्ट
झारखंड में रेलवे लाइन का लगातार काम चल रहा है। ऐसे में कई ट्रेनों के संचालन को रद्द करना पड़ रहा है। अब रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने के लिए रेलवे ने लाइन ब्लॉक लिया है। इससे टाटानगर की 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 10 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगा।
टैरिफ टालने को लेकर ट्रंप के ऐलान से क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आई तेजी, बिटकॉइन 8 प्रतिशत से अधिक उछला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अलावा शेष देशों पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को फिलहाल 90 दिनों के लिए टालने का ऐलान करके स्टॉक मार्केट के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट को भी उत्साह से भर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐलान के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में तेजी आ गई है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार, 26 अप्रैल से खेले जाएँगे पांच मुकाबले
भारतीय महिला हॉकी टीम 26 अप्रैल से शुरू होने जा रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरे के दौरान भारत पांच मैच खेलेगा, जिनमें दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होंगे, जबकि तीन मैच वर्ल्ड नंबर-5 ऑस्ट्रेलिया सीनियर टीम से होंगे।