महाराष्ट्र में रेलवे की 1 लाख 73 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मुंबई में नई एसी लोकल ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया, जिससे महाराष्ट्र में रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख 73 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
रिजल्ट की मांग को लेकर JPSC कार्यालय के बाहर जुटे अभ्यर्थी, 9 महीने बाद भी नहीं आया परिणाम
जेपीएससी मुख्य परीक्षा हुए 9 महीने से ज्यादा समय गुजर चुके हैं। इसके बावजूद परिणाम अब तक नहीं आया है। ऐसे में छात्रों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। आज भी छात्रों की नाराजगी देखने को मिली। छात्रों ने आयोग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
स्टंट कलाकारों के लिए खुशखबरी, ऑस्कर में शामिल हुई नई कैटेगरी
ऑस्कर अकादमी ने हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसने फिल्म जगत में उत्साह की लहर है। अकादमी ने स्टंट डिजाइन को आधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए इसे ऑस्कर पुरस्कार की नई श्रेणी के रूप में शामिल कर लिया है।
रामगढ़ में वज्रपात की चपेट में आने से 11 साल के बच्चे की मौत
मगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में मौसम ने एक मासूम की जान ले ली। गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से 11 साल के अभिलाष कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं इसी घटना में गांव का एक और बच्चा घायल हो गया है, जो अभी तक ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है।
धोनी संभालेंगे कप्तानी, CSK के लिए करो या मरो मैच,आज CSK vs KKR
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। सीजन का 25वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। एमएस धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आएंगे।
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में अपने हितों की रक्षा करेगा भारत: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अमेरिका के साथ बातचीत में भारत सरकार अपने देश तथा जनता के हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना उचित नहीं है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए ताला मरांडी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया पार्टी में स्वागत
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने आज भोगनाडीह में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने ही झामुमो की सदस्यता ली।
जमीन विवाद में की भाई की हत्या, फिर थाने पहुंच आरोपी ने किया सरेंडर
खूंटी जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। यह मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामड़ा गांव का है। डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांगू मुंडा नामक व्यक्ति की उसी के गोतिया भाई बुधू मुंडा और अच्छु मुंडा ने मिलकर हत्या कर दी।
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025: क्वार्टर फाइनल में ध्रुव-तनिशा की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में भारत की आखिरी उम्मीद भी शुक्रवार को खत्म हो गई, जब मिश्रित युगल वर्ग में ध्रुव कपिला और तनिशा क्रास्टो की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हार गई। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का अंत हो गया।
ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मिलीं निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियना में ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अहम मुद्दों पर बातचीत की। वित्त मंत्री ने मार्टरबाउर को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।