लातेहार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने फूंका हाइवा
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रमेश उरांव नाम के युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। अक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और एक हाइवा में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया।
ATS की टीम में फेरबदल, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर समते इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराने वाले इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें झारखंड एटीएस से हटाकर रामगढ़ जिले में भेजा गया है। पीके सिंह के साथ झारखंड पुलिस के कई अन्य अफसरों और जवानों का भी तबादला हुआ है।
अमेरिका में 24 घंटे में दूसरा विमान हादसा, फ्लोरिडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
अमेरिका में 24 घंटे के अंदर दूसरा विमान हादसा हुआ है। न्यूयॉर्क के बाद फ्लोरिडा में एक छोटे विमान (सेसना 310 आर) के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के विमान हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।
व्हाइट हाउस की सजावट में बदलाव, ओबामा की फोटो के स्थान पर ट्रंप की लगाई गई
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की सजावट (डेकोरेशन) में अप्रत्याशित बदलाव किया गया है। इसके तहत पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आधिकारिक तस्वीर को हटा दिया गया है। इस स्थान पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले साल वायरल हुई फोटो को लगाया गया है।
झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, 15 अप्रैल तक आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट
झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार यानि आज के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलो में बारिश की संभावना जताई गई है वही तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस कारण झारखंड के 9 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
कांग्रेस ने दलित समाज को मुख्यधारा में जुड़ने से रोका, बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपाः बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को ,उनके विचारों को बार बार रौंदा।
विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री कर सकते हैं बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल को अधिकारियों की टीम के साथ विदेश जाने से पहले बहुत व्यस्त हैं। 16 अप्रैल को टीएसी की बैठक है। 17 को विभागीय सचिवों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धि और 2025-26 की कार्य योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। 14-15 को झामुमो का महाधिवेशन है।
अब सचिव बदल रहे कैबिनेट के फैसले
झारखंड कार्यपालिका नियमावली के अनुसार कैबिनेट द्वारा लिए गए किसी फैसले को स्थगित करने, रद्द करने अथवा संसोधित करने का अधिकार केवल कैबिनेट के पास है। कैबिनेट ही अपने किसी फैसले में किसी तरह का बदलाव कर सकता है। लेकिन झारखंड में कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले को विभागीय सचिव अपने आदेश से स्थगित और निरस्त कर रहे हैं।
पटना में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का समापन, कन्हैया कुमार और कई कार्यकर्ता हिरासत में
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का समापन जोरदार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।
शेयर बाजार में तूफानी तेजी से ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी ने भी लगाई 4,200 रुपये की छलांग
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में आज तूफानी तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज एक झटके में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर अभी तक सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है।