बिहार के पूर्वी चंपारण में प्रेमी जोड़े की हथौड़ा से पीट-पीट कर हत्या
बिहार के पूर्वी चंपारण में प्रेमी जोड़े की हथौड़ा से पीट-पीट कर हत्या
पूर्वी चंपारण,11 अप्रैल(हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकवां गांव में गुरूवार की देर रात प्रेमी-प्रेमिका की हथौड़े से सिर पर मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी लड़का अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था।जहां प्रेमिका के भाई ने दोनों को एक साथ एक कमरे में देखने के बाद गुस्से में आकर दोनों की मार कर हत्या कर दिया।
दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए प्रेमिका के भाई अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान विकास कुमार (24) और प्रिया कुमारी (22) के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है। मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि गुरुवार की रात 10 बजे के करीब मेरे बेटे विकास के फोन पर एक कॉल आया। जिसके बाद उसने कहा कि मां मैं प्रिया से मिलने जा रहा हूं। यह कहकर मेरे रोकने के बाबजूद रात में हो रही बारिश के बीच ही वह निकल गया।लगभग एक घंटे बाद विकास का फोन आया। उसने घबराते हुए कहा मां, मुझे प्रिया के घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेजकर मुझे बचा लो।
इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। बारिश तेज हो रही थी, इस वजह से मेरा दूसरा बेटा लड़की के घर नहीं जा सका। शुक्रवार की सुबह पता चला कि प्रिया के पिता और भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।
मृतक की मां ने बताया कि विकास और प्रिया के बीच प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा था।विकास अक्सर प्रिया से मिलने उसके गांव आया जाया करता था।इस बात की जानकारी प्रिया के परिवार वालो को भी थी,लेकिन विकास के अपराधिक छवि के डर से यह लोग कुछ भी बोल नही पा रहे थे। हालांकि परिजनो ने प्रिया को बहुत समझाया कि विकास अपराधी प्रवृत्ति का है उस पर कई मामले दर्ज हैं। लेकिन प्रिया नहीं मानी। दोनों शादी करना चाह रहे थे।
घटना को लेकर चकिया डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमिका के भाई आरोपी अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है।डीएसपी ने बताया कि मृतक विकास कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट व वाहन चोरी मामले में 2022, 2024 में जेल भी जा चुका है। दो महीने पहले फरवरी में जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने सपरिवार बासुकीनाथ में किया पूजा अर्चना
रतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई गुरुवार देेर शाम तीर्थ नगरी बासुकीनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचते ही जस्टिस गवई का दुमका जिला प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियों की ओर से अगवानी की गई। सपरिवार पूजा अर्चना के लिए पधारे
बड़ी खबर : BJP नेता ताला मरांडी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, JMM का थामेंगे दामन
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ताला मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नाम त्यागपत्र लिखा है। उन्होंने त्यागपत्र जारी करते हुए लिखा है कि “मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ।
बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का निधन
देश एवं निजी क्षेत्र की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुधर बजाज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जेपी नड्डा ओडिशा में आयुष्मान भारत-पीएम जेएवाई के लाभार्थियों को वितरित करेंगे कार्ड
केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को ओडिशा में एक विशेष कार्यक्रम में आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के लाभों को मिलाकर नए एकीकृत आयुष्मान कार्ड के वितरण का उद्घाटन करेंगे।
तहव्वुर राणा की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी, एनआईए ने मांगी 20 दिन की कस्टडी
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के गुरुवार देर शाम भारतीय सरजमीं पर उतरते ही उस पर कानूनी शिंकजा कस दिया गया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उसे पालम एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान एनआईए ने राणा की 20 दिन की कस्टडी की मांग की है।
न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर हादसा, हवा में दो टुकड़ों में बंटा, हडसन नदी में गिरा, छह की मौत
अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे को भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और तीन व्यस्क शामिल हैं। यह सभी स्पेन के रहने वाले हैं। यह लोग हेलीकॉप्टर से सैर-सपाटा करने निकले थे। हेलीकॉप्टर हवा में दो टुकड़ों में बंटकर हडसन नदी में गिर गया।
काठमांडू में हिंसा के आरोपित राजशाही समर्थक नेता दुर्गा प्रसाई को भारत के असम से गिरफ्तार किया गया
नेपाल में राजशाही के समर्थन में हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता दुर्गा प्रसाई को भारत के असम से गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने असम की राजधानी गुवाहाटी की पुलिस के सहयोग से प्रसाई को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया।
रांची में तालाब से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव में एक तालाब से युवक का शव मिला है। युवक की पहचान हेसल निवासी रिजवान अंसारी (32) का शव शुक्रवार की सुबह में हेसल तालाब में तैरता मिला।
CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता को श्रद्धांजलि देने देवघर पहुंचे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ देवघर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ देवघर के सारवां के कुशमाहा गांव में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता हरिशंकर पत्रलेख को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।