झारखंड की 26 ट्रेनें 15 दिनों तक रहेंगी रद्द, देखिए पूरी लिस्ट

News Saga Desk

रांची। झारखंड में रेलवे लाइन का लगातार काम चल रहा है। ऐसे में कई ट्रेनों के संचालन को रद्द करना पड़ रहा है। अब रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने के लिए रेलवे ने लाइन ब्लॉक लिया है। इससे टाटानगर की 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 10 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगा। इस कारण दो महीने पहले टिकट बुक कराने वाले बिहार, बंगाल, ओडिशा और मुंबई मार्ग के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी, संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। 10 से 19 अप्रैल, पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल, मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 11 एवं 24 अप्रैल, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 10 से 21 अप्रैल, पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 9 से 19 अप्रैल, मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल शामिल हैं। 


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More