झारखंड में 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना, 3 दिनों बाद तापमान में फिर से होगी वृद्धि

News Saga Desk

रांची। झारखंड में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। वहीं, शुक्रवार को भी कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। वहीं, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया है। शुक्रवार यानि आज राज्य के उत्तर-पश्चिम (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) हिस्सों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

सबसे अधिक बारिश 14.0mm घाघरा में

वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 14.0 एमएम घाघरा (गुमला) में हुई। 12 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 13 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) हिस्सों को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 14 अप्रैल को गढ़वा और पलामू जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More