प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को हरियाणा में दो बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा में दो बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यहां से अयोध्या के लिए पहली विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ प्रधानमंत्री यमुना नगर में बिजली के 800 मेगावाट की नई यूनिट का शिलान्यास करेंगे।
किसान कल्याण की परिणामकारी योजनाओं काम कर रही है भारत सरकार- शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का नेतृत्व किया। इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।
बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 11 की मौत व पांच गंभीर
बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मधुबनी में तीन, दरभंगा में दो और अररिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
पटना हाईकोर्ट ने सरपंच के आदेश को रद्द किया, कहा- “अधिकार क्षेत्र से बाहर है”
पटना हाई कोर्ट ने ग्राम कचहरी यानि सरपंच, रामपट्टी (मधुबनी) द्वारा 8 मार्च 2022 और 16 मार्च 2024 को पारित आदेशों को अवैध और अधिकार क्षेत्र से बाहर करार देते हुए रद्द कर दिया। न्यायाधीश राजेश कुमार वर्मा की एकलपीठ ने यह निर्णय याचिकाकर्ता निरंजन मिश्रा की याचिका पर सुनाया।
SBI ने बदल दिए ATM विड्रॉल के नियम, अब लगेगा इतना चार्ज; फ्री लिमिट भी बदली
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ATM से विड्रॉल की लिमिट में बड़ा बदलाव किया है। देश के सार्वजनिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने यह बदलाव एटीएम चार्ज स्ट्रक्चर को आसान करने और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया है, जिससे SBI और अन्य बैंक ATM पर फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्शन प्रभावित होंगे।
रांची में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत, भाई के साथ गई थी नहाने
रांची के हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों भाई- बहन तालाब में डूबने लगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने VC के जरिये की विकास योजनाओं की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विकास योजनाओं की समीक्षा की। सुबह से मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सहित कई विभागों के सचिव मौजूद रहे।
वक्फ कानून पर बोलीं ममता- संपत्ति छीनने का अधिकार किसी को नहीं
वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो चुका है। इस अधिनियम के विरोध में पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में हिंसा भी हुई। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस वक्फ कानून पर बयान दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारी संपत्ति छीनने का अधिकार किसी के पास नहीं है।
उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
उधमपुर जिले के रामनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जोफर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
भारत-पाक सीमा पर आईईडी धमाका, बीएसएफ का जवान घायल
पंजाब के गुरदासपुर में बीओपी चौतरा बॉर्डर के पास कंटीली तारों के पार हुए धमाके में बीएसएफ का जवान जख्मी हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान की तरफ से बीएसएफ के जवानों तथा किसानों को निशाना बनाने के लिए यह धमाका किया गया है।