रांची में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत, भाई के साथ गई थी नहाने

News Saga Desk

रांची।  रांची के हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों भाई- बहन तालाब में डूबने लगे। दोनों के डूबने के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच बच्ची के एक और भाई ने जब छत से देखा की कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है। तब वह दौड़ते हुए तालाब के पास पहुंचा। उसके बाद बच्ची के पिता ने आसपास के लोगों को इकट्ठा और अपनी बेटी को तालाब से निकाला। जिसके बाद सभी लोग बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता दिलीप यादव बस ड्राइवर हैं। हरमू में यह परिवार कई सालों से रह रहा है। तालाब में नहाने के लिए सभी भाई-बहन हर रोज जाते थे। बच्ची के तालाब में डूबने की सूचना पर सुखदेव नगर थाने पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची बच्ची को लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया था। 


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More