वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, पक्ष में पड़े 288 मत
लोकसभा ने बुधवार को देर रात तक चली चर्चा के बाद मुसलमान की दान की गई संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े वक्फ संशोधन विधेयक को मत विभाजन के बाद पारित कर दिया। विधायक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े। विपक्ष की संशोधन की मांग पर हुई वोटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं के सभी संशोधन खारिज हो गए।
सरहुल शोभायात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय ने रोड किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रांची के कांके पिठौरिया थाना क्षेत्र में सरहुल की शोभा के मौके पर हुए हिंसक झड़प के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लोग सड़क पर उतरे हैं। पिथोरिया थाना क्षेत्र में रोड में उतरकर पिथोरिया बंद करवा रहे हैं।
विशाखापट्टनम में शुरू हुआ भारत-अमेरिका का जल-थल अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संयुक्त जल-थल अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ विशाखापट्टनम में शुरू हो गया है। उद्घाटन समारोह भारतीय नौसेना के युद्धपोत जलाश्व पर आयोजित किया गया। यह अभ्यास अमेरिका-भारत के सामरिक समुद्री हितों और दोनों देशों की रक्षा साझेदारी में बढ़ती निकटता को दर्शाने के लिए है।
वक्फ संशोधन विधेयक-2025 राज्यसभा में आज दोपहर एक बजे होगा पेश
करीब 12 घंटे लंबी बहस और नोकझोंक के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को बुधवार देररात लोकसभा में पारित कर दिया गया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा।
ट्रंप के टैरिफ के कारण दुनिया के ज्यादातर बाजार दबाव में, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ नजर आने लगा है। इसकी वजह से ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
बड़ी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सेंसेक्स निचले स्तर से 590 अंक से अधिक उछला
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने की वजह से दुनिया के दूसरे स्टॉक मार्केट की तरह ही आज घरेलू शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई थी।
‘काठमांडू हिंसा’ की जिम्मेदारी लेने से पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र का इनकार
नेपाल की राजधानी काठमांडू बीते शुक्रवार को राजशाही के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जिम्मेदारी लेने से पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के सचिवालय ने इनकार कर दिया है। सचिवालय ने गुरुवार को शाह के हवाले से जारी बयान में आरोप लगाया है कि इस दुखद घटना के लिए सरकार की कमियां और कमजोरी जिम्मेदार हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर, पश्चिम बंगाल में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, वेतन लौटाने की जरूरत नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के करीब 25 हजार शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगा दी। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि ये नियुक्तियां फर्जी तरीके से की गईं।
झारखंड के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट: 50 km/h रहेगी हवा की रफ्तार, आकाशीय बिजली गिरने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी बता रही है कि आज राज्य के 9 जिलों में मौसम का मिजाज प्रदेश के अन्य हिस्से के मुकाबले बदला रहेगा। जिन जिलों में मौसम में खासा परिवर्तन दिखने वाला है, उनमें रांची के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के अतिरिक्त रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग खूंटी तथा रामगढ़ जिले शामिल हैं।
वक्फ संशोधन विधेयक को कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB,काला कानून बताकर किया खारिज
भारत में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(एआईएमपीएलबी) ने बुधवार को कहा कि अगर वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पास हो गया तो वह इसे अदालत में चुनौती देगा। बोर्ड ने इसे एक ‘काला कानून’ करार दिया और इसे समुदाय के अधिकारों को खतरे में डालने वाला बताया।