भारतीय टीम ने जीता महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब
भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आयोजित महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को मलेशिया के कुआलालम्पुर में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश महिला अंडर 19 टीम को 41 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 76 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया।
जींद का सीआरपीएफ जवान ऊधमपुर में शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
जींद। नरवाना रोड निवासी सीआरपीएफ सिपाही नरेंद्र कुमार ऊधमपुर में शहीद हो गया। 22 दिसंबर को नरेंद्र कुमार ड्यूटी पर तैनात थेए तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। रविवार दोपहर पटियाला चौक के पास श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ 38 वर्षीय शहीद नरेंद्र कुमार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम विदाई में सेना के जवानों के अलावा स्थानीय पुलिस और काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
किसानों की बुलंद आवाज़ थे चौधरी चरण सिंह
देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व्यक्ति नहीं विचारधारा थे। चौधरी चरण सिंह ने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की थी कि किसानों को खुशहाल किए बिना देश का विकास नहीं हो सकता। उनकी नीति किसानों व गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की थी। वे कहते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वो देश कभी तरक्की नहीं कर सकता।
नाबालिग की मांग में सिंदूर डालने वाला युवक को भेजा गया जेल
जिला के कटकमसांडी के ढौठवा में एक युवक ने स्कूल से आ रही नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दी। घटना की चर्चा पूरे कटकमसांडी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे।इस घटना की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को मिली। नाबालिग लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत कटकमसांडी थाना प्रभारी से की।थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर उसे बाद मे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 2 शव निकाले, 3 अभी भी लापता
पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम गिरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के मलबे से रविवार सुबह दो शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ व सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस ने ढही इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट होगा इंदौर, केन्द्रीय मंत्री नायडू आज देंगे बड़ी सौगात
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सात मंजिला एटीसी भवन एवं तकनीकी ब्लॉक तैयार हो चुका है। इसी भवन में नया फायर स्टेशन भी बनाया गया है। साथ ही इंदौर के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट होगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू आज (रविवार को) इन सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहेंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत से हो रहे सड़क सुदृढ़ीकरण का किया निरीक्षण
कटिहार नगर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद पथ में सिटी बुकिंग से महमूद चौक तक 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क का 12 करोड़ रुपए की लागत से सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के निर्माणाधीन कार्य का अंश भाग फल पट्टी एवं पुराना बाटा चौक के पास का निरीक्षण पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने सहयोगियों तथा अभियंता के साथ किया।
पुलिस ने 3.88 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट
जिला के कटकमसांडी थाना अंतर्गत गुरूडीह गांव के सुराही टोंगरी नाला में शनिवार को पुलिस निरीक्षक और वन विभाग के संयुक्त छापेमारी कर लगभग 3.88 एकड़ जंगली जमीन में लगे अफीम के खेती काे नष्ट किया गया। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
श्रीनिवास रामानुजन : संख्याओं के जादूगर
प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को भारत में ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया जाता है, जो देश के महान् गणितज्ञों में से एक श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में उनके जन्मदिवस पर मनाया जाता है। करीब एक दशक पहले चेन्नई में रामानुजन की 125वीं जयंती समारोह में गणित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद कर उन्हें सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाए जाने का निर्णय लिया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत, 43 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा
कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को कुवैत के अमीर के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों और कुवैती नागरिकों ने गर्मजोशी भरा स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 101 वर्षीय पूर्व आईएफएस अधिकारी मंगल सेन हांडा और रामायण व महाभारत को अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले अब्दुल्लातीफ अलनेसेफ से भी मुलाकात की।