विपक्ष ने आंबेडकर को लेकर शाह के बयान को गलत तरीके से किया पेश : मांझी
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने गत दिनों संसद में हुई अप्रिय घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही बाबा साहेब का सबसे ज्यादा सम्मान हुआ है।
एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते एएसआई को किया गिरफ्तार
औद्योगिक नगरी टंडवा थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संगीता मिंज को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया चौक पर हुई। जब महिला एएसआइ संगीता मिंज चतरा से सिमरिया लौट रही थी।
स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ चोरों ने उड़ाये पांच लाख: छानबीन में जुटी पुलिस
रामगढ़ शहर में एक बार फिर चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने रामगढ़ कॉलेज जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में एक स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपए उड़ा लिए हैं। यह घटना रामगढ़ शहर की जेजे टेंट के मालिक अजय कुमार महतो के साथ घटी है।
झारखंड मिल्क कलेक्शन सेंटर में होगा इजाफा
झारखंड के पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग राज्य में मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफा करेगा। इसका उद्देश्य राज्य के पशु पलकों से उचित मूल्य पर दुग्ध कलेक्शन करना है। रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण
फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई: ड्राइवर लापता
साहिबगंज जिले में एक दमकल की गाड़ी गंगा में पानी भरने के लिए गई थी, इसी दौरान डूब गई। गाड़ी का चालक भी लापता है। घटना राजमहल अनुमंडल स्थित गंगा तट पर शनिवार सुबह की है।
रांची सिविल कोर्ट का डीआईजी ने किया अकस्मात् निरीक्षण
डीआईजी अनूप बिरथरे ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी दोपहर में अचानक सिविल कोर्ट पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का मुआयना करने लगे। जैसे ही कोर्ट सुरक्षा प्रभारी और दूसरे पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली, वैसे ही वे फौरन डीआईजी के पास पहुंचे।
रांची एसएसपी ने चार पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
रांची एसएसपी ने चार पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।
स्कूली बच्चों को लेकर हुंडरू फॉल जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
कोडरमा के चंदवारा से स्कूली बच्चों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर रांची जिले के हुंडरू फॉल घूमाने जा रही जा रही राइजिंग पब्लिक स्कूल की बस शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा हुंडरू फॉल से करीब तीन किलोमीटर पहले अनगड़ा प्रखंड के सिकिदरी में हुआ,
जमालपुर-साहिबगंज मेमू पैसेंजर ट्रेन में लगेगा आईसीएफ कोच
मालदा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर जमालपुर-साहिबगंज मेमू पैसेंजर ट्रेन (03132/31) में आईसीएफ कोच लगाने की घोषणा की है।
मंदिर की दीवार तोड़ने के मामले पर बैठक, बनी सहमति
शहर के भारत माता चौक के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शिव मंदिर का बाउंड्री वाल तोड़े जाने पर विवाद होने के बाद जमकर हंगामा हुआ