सिर्फ 30 मिनट में सलमान की रिक्वेस्ट पर हनी सिंह ने बनाया था रैप
हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया है कि सलमान खान फिल्म किसी का भाई किसी की जान के एक गाने में रैप चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हनी सिंह को अप्रोच किया था।
45 मिनट में 10 लाख की चोरी: बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और कैश ले उड़े
पटना सिटी में चोरों ने सूने घर में सेंध लगाई है। 45 मिनट के अंदर 10 लाख की चोरी हुई है। पीड़ित सुबह के समय दूध लेने के लिए बाहर गया था। घर में कोई नहीं था। इस बीच बाइक सवार तीन चोर मेन डोर का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। जेवरात और कैश ले उड़े।
Instant Loan Apps: 7 साल की सजा और 1 करोड़ का जुर्माना
कल की बड़ी खबर FMCG कंपनी एपिगैमिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी से जुड़ी रही। 42 साल के रोहन की मृत्यु 21 दिसंबर की देर रात हार्ट अटैक से हो गई। दूसरी बड़ी खबर LIC में अनक्लेम्ड राशि से जुड़ी थी। सरकारी बीमा कंपनी के पास 880.93 करोड़ रुपए ऐसे हैं जिन पर दावा करने वाला कोई नहीं है।
25 दिसम्बर से पहले 7 जिलों में हल्की बारिश के आसार
झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बना रहे लो प्रेशर एरिया का असर अब भी बरकरार है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छा रहे हैं। इस वजह से ठंड का असर थोड़ा काम हो रहा है। हल्के बादल होने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिली है।
महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची हजारीबाग, हुआ स्वागत
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का परिसदन सभागार में स्वागत किया। विधायक ने मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर क्षेत्रवासियों की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री से तीरंदाज दीपिका कुमारी ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी के हालिया प्रदर्शन को लेकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दीपिका ने मुख्यमंत्री को राज्य में तीरंदाजी क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्व पटल पर झारखंड के खिलाड़ी तीरंदाजी के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। हमारी सरकार झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक सभी सुविधा मुहैया करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
वाराणसी भेलूपुर में बदमाशों ने पिता—पुत्र को मारी गोली,गहनों से भरा बैग लेकर भागे
भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा तिराहे के समीप रविवार को कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार पिता—पुत्र को गोली मार कर पास रखा आभूषण लूट लिया। इलाके में कोई विरोध न कर पाए पिस्टल चमकाते हुए भाग निकले। शहर के व्यस्त इलाके में शुमार कमच्छा इलाके में लूट की सूचना पाते ही पुलिस अफसर और क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल पिता—पुत्र को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। इसके बाद मौके पर छानबीन के बाद सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुट गई।
केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इंदौर एयरपोर्ट पर किया एटीसी और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को इंदौर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एटीसी भवन और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण किया गया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार एटीसी की सीट पर बैठा हूं। केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा के किये गये व्यापक प्रबंध
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।उल्लेखनीय है,कि आगामी 23 दिसबंर को मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण पहुंचेगे।जहां कई योजनाओ का उद्धाटन व शिलान्यास करेगे।साथ ही पदाधिकारियो के साथ बैठक कर सरकार की विभिन्न योजनाओ की समीक्षा करेगे।
सशस्त्र बदमाशाें ने तीन हाईवा में लगाई आग, फायरिंग कर फैलायी दहशत
रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित निर्मल महतो चौक के पास रविवार काे भाेर में करीब चार बजे हथियारबंद बदमाशाें ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे तीन हाईवा में आगजनी की। इतना ही नहीं अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन-चार राउंड फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर खलारी पुलिस, मैक्लुस्कीगंज पुलिस और पिपरवार पुलिस पहुंची और आग को बुझाया।