टीबी समापन को लेकर डीसी ने की समीक्षा, दिए निर्देश
रामगढ़ जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को डीसी चंदन कुमार ने इस अभियान की समीक्षा की और सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद को कई निर्देश दिए।
आरक्षण कोटे का युक्तिकरण जनसंख्या के अनुपात के अनुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने सोमवार को कहा कि आरक्षण कोटे का युक्तिकरण जनसंख्या के अनुपात के अनुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वे कैबिनेट उप-समिति के गठन से संतुष्ट नहीं हैं और छात्रों की संतुष्टि उनके लिए मायने रखती है।
इस दिन जारी होगा मंईयां सम्मान योजना 2500/-की पहली किस्त
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस बाबत संभावित तारीख भी सामने आ गई है।
जमशेदपुर में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई: चार लोग गिरफ्तार
जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 25 लाख का नशीला इंजेक्शन और दवा बरामद किया गया है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं 5 मेडिकल और ऑटो पार्ट्स के दुकान को सील किया गया। एसएसपी किशोर कौशल ने
बालू माफियाओं की बढ़ी सक्रियता: सरकारी अफसरों को बना रहे बंधक
चुनाव खत्म होते ही झारखंड में बालू माफियाओं की सक्रियता बढ़ गयी है। साथ ही बालू का अवैध उत्खनन रोकने जा रहे अफसरों पर हमला करने के साथ-साथ बंधक बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है।
पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल और मंदिरों में नववर्ष को लेकर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी रांची में नए वर्ष के मद्देनजर पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल और मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर लगभग दो हजार जवानों की तैनाती की गई है।
कोलकाता में जन्मे बांग्लादेश के पूर्व अटॉर्नी जनरल आरिफ ढाका में सुपुर्द-ए-खाक
बांग्लादेश के पूर्व अटॉर्नी जनरल और अंतरिम सरकार के नागरिक उड्डयन और पर्यटन सलाहकार एएफ हसन आरिफ को आज सुबह 10ः30 मीरपुर शहीद बुद्धिजीवियों के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनका गत दिवस इंतकाल हो गया था। उनके सम्मान में आज बांग्लादेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बना युद्ध का अखाड़ा: सीनियर ने जूनियर को पीटा
अररिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज युद्ध का अखाड़ा बन गया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जूनियर व सीनियर छात्रों के बीच मारपीट का विवाद सामने आया है. वही, कॉलेज के अलग-अलग सेमेस्टर के आधा दर्जन जूनियर छात्रों ने रविवार की देर रात अररिया नगर थाने में सीनियर छात्रों द्वारा की जा रही मारपीट व फोन पर दी जा रही धमकी को लेकर नामजद आवेदन दिया है.
खुलेआम सिगरेट का धुआं उड़ाया तो कटेगा चालान
राजधानी पटना में सरेआम सड़क पर या किसी सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पीना आपको महंगा पड़ सकता है। अब सार्वजनिक तौर पर धुआं उड़ानेवालों का चालान कटेगा। पब्लिक प्लेस पर धुएं का छल्ला उड़ाते लोगों को लेकर सरकार सख्त हो गई और सड़क पर उतरकर
कुइयां कोलियरी में हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर केबल काटा
तिसरा थाना क्षेत्र की कुइयां कोलियरी की जीरो सीम खदान में हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा बोलकर चार कर्मियों को बंधक बनाया।उसके बाद सीम से 100 मीटर केबल काट लिया, जिसकी कीमत लगभग 50 हज़ार रुपये से अधिक बतायी जा रही है। सूचना कोलियरी प्रबंधन ने तिसरा पुलिस को दी है।