कंटेनर के नीचे आई बाइक: एक की मौत
धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-19 जीटी रोड के अवैध कट को पार करते वक्त एक बाइक कंटेनर के नीचे आ गई। इससे बाइक सवार लक्ष्मण साह की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठीं चिंता देवी और पार्वती देवी जख्मी हैं। हादसा शनिवार को हुआ। वहीं, घटनास्थल पर कंटेनर को छोड़ ड्राइवर फरार होने में सफल रहा।
स्कूल नौकरी घोटाला मामला: कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया सोमवार को संभव
पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को कोलकाता स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पूरी होने की संभावना है। हालांकि, ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में आरोपितों की शारीरिक उपस्थिति सुनिश्चित करने में देरी इस प्रक्रिया को बाधित कर सकती है।
पटना में जिम ट्रेनर ने दुकानदार पर दौड़ा-दौड़ाकर बरसाई बुलेट
पटना में चाय दुकानदार पर जिम ट्रेनर ने दिनदहाड़े फायरिंग की गई है। 6 हजार उधार को लेकर अमन नाम के लड़के ने सड़क पर दौड़ाकर दुकानदार पर पांच गोलियां चलाई हैं। जान बचाने के लिए चाय दुकानदार राजेन्द्र राय अपनी दुकान छोड़कर सामने के मिल्क पार्लर में घुस गया। बदमाश ने मिल्क पार्लर पर भी फायरिंग की।
पटना से प्रयागराज के लिए चलेंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। महाकुंभ पर श्रद्धालु यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं। इनमें पटना से प्रयागराज तक, गया रूट से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। ये ट्रेनें 10 जनवरी से चलाई जाएंगी।
ट्रिपल आईटी रांची में दो नए कोर्स शुरू: MBA और MCA एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम
ट्रिपल आईटी रांची में दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं। ये दोनों कोर्स एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम हैं। ये प्रोग्राम एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स और मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन हैं। इनमें एडमिशन इसी साल से मिलेगा।
BAN vs WI: बांग्लादेश ने 80 रन से तीसरा टी-20 जीता
News Saga Desk बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 80 रनों से हरा दिया है। इस तरह बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम किया और पहली बार टी-20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज खिलाफ क्लीन स्वीप किया। किंग्सटन में शुक्रवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में कैरेबियन टीम 16.4 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। जाकेर अली ने नाबाद 72 रनों बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बांग्लादेश के लिए जाकेर अली ने नाबाद 72 रन बनाए बांग्लादेश के लिए जाकेर अली ने 41 गेंदों पर नाबाद 72 रनों बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के जड़े। परवेज हौसेन इमोन ने 21 गेंदों पर 39 रन बनाए। जबकि मेंहदी हसन मिराज ने 23 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमरियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ, रोस्टन चेस और गुदाकेश मोटे को 1-1 विकेट मिला। रिशाद हौसेन 3 विकेट झटके 189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम के लगातार विकेट गिरते रहे। ओपनर ब्रैंडन किंग शून्य पर आउट हुए। वहीं, जॉनसन चार्ल्स ने 18 गेंदों पर 23 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमरिया शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के जड़े। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हौसेन 3 विकेट झटके। इसके अलावा तस्कीन अहमद और मेंहदी हसन मिराज ने 2-2 विकेट लिए। जबकि तंजीम हसन साकिब और हसन महमूद को 1-1 विकेट मिला। नाबाद अर्धशतक के बाद खुब सर्च किए गए जाकेर अली बांग्लादेश के जाकेर अली ने वेस्टइडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में नाबाद अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह गूगल पर सर्च होने लगे और ट्रेंड करने लगे।
हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस नहीं होंगे सस्ते: जैसलमेर में हुई GST काउंसिल की बैठक
हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर फिलहाल GST कम नहीं होगा। जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में टर्म इंश्योरेंस, जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स कम करने का प्रस्ताव
रूस के कजान शहर पर “9/11” जैसा हमला: देखें Video
रूस के कजान में तीन इमारतों पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कजान शहर पर हमला कुल 8 मानवरहित विमान (यूएवी) से किया गया।
अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया आज अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा घरेलू सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा। दक्षिण कोरिया ने कुछ समय से उत्तर कोरिया पर अपनी निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के
4.8 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके: मचा हड़कंप
नेपाल में सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि