प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के चुनावी रण में, करतार नगर में होनी है जनसभा 

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में होंगे। वो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 12ः30 बजे यमुना पार के करतार नगर (चौथा पुश्ता) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि प्रधानमंत्री माेदी दिल्ली में दो और रैली करेंगे। यह 31 जनवरी और दो फरवरी काे प्रस्तावित हैं।

इस बार दिल्ली में आआपा, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। सत्तारूढ़ आआपा सरकार हैट्रिक की कोशिश में है।कांग्रेस 12 साल का वनवास खत्म करने के लिए जोर लगा रही है। भाजपा को 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दिल्ली में चुनाव प्रचार तीन फरवरी की शाम बंद हो जाएगा। पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More