कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा

News Saga Desk

श्रीनगर। कटरा-श्रीनगर रूट के लिए वंदे भारत ट्रेन का शनिवार को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर ट्रायल किया गया। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से कश्मीर के लिए रवाना हुई। यह 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। इससे पहले 11 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो शेयर किया था। ये ट्रेन जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ेगी। ट्रेन में अपडेटेड हीटिंग सिस्टम दिया गया है।

यह पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट को जमने से रोकता है। ट्रेन के वैक्यूम सिस्टम की वजह से एयर-ब्रेक माइनस टेंपरेचर में भी आसानी से काम करेगा। वैष्णव का कहना है कि जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक प्रोजेक्ट सपने सच होने जैसा है। उन्होंने बताया था कि कमिश्नर ऑफ रेलवे सिक्योरिटी (CRS) ने स्पीड ट्रायल किया है। यह बहुत ही जटिल प्रोजेक्ट है।


Read More News

Read More