देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब डॉलर पर

News Saga Desk

मुंबई/नई दिल्ली : विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जनवरी को समाप्त हफ्ते में 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले हफ्ते यह 8.71 अरब डॉलर घटकर 625.87 अरब यूएस डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 17 जनवरी को समाप्‍त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.88 अरब डॉलर घटकर 533.13 अरब डॉलर रह गईं है। आंकड़ों के मुताबिक स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 10.63 लाख डॉलर बढ़कर 68.95 अरब डॉलर हो गया है। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर घटकर 17.78 अरब डॉलर रहा है। रिजर्व बैंक के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 7.4 करोड़ डॉलर घटकर 4.12 अरब डॉलर रह गया है।

इससे पहले सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 704.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। पिछले कुछ हफ्तों से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही गिरावट का कारण रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई का विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ मूल्यांकन माना जा रहा है।

Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More