छोटा राजन गिरोह का गैंगस्टर डीके राव होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के जुर्म में गिरफ्तार

News Saga Desk

मुंबई : कुख्यात छोटा राजन गिरोह के गैंगस्टर डीके रावसहित सात आरोपितों को मुंबई पुलिस ने होटल व्यवसायी जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई की क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल में एक होटल व्यवसायी ने रंगदारी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में गैंगस्टर डीके राव सहित सात लोगों पर उनके होटल पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। साथ इस मामले में 2.5 करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इसी मामले में पुलिस टीम ने डीके राव समेत सभी सात आरोपितों को बुधवार की रात में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गैंगस्टर डीके राव पर जबरन वसूली, डकैती के कई मामले दर्ज हैं। वह कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन का प्रमुख सहयोगी रहा है। डीके राव मुंबई का लंबा आपराधिक इतिहास है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More