News Saga Desk
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी हो गई। उन्हें सर्जरी के बाद आपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
अभिनेता सैफ अली खान गुरुवार आधी रात के बाद अपने घर में चाेर के हमले में घायल हो गए थे। उन्हें गहरी चोटें आईं। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई।
लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने मीडिया को बताया कि सर्जरी से सैफ अली की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान की न्यूरो और प्लास्टिक सर्जरी हुई है। उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उन पर नजर रखी जा रही है। वे जल्द ही ठीक हो जायेंगे। उन्हें गहरे घाव हैं। उसकी रीढ़ से ढाई इंच की चाकू की नोंक निकाली गई है।
सैफ पर हमले के बाद सामने आया अभिनेता के घर के बाहर का वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। सैफ की गर्दन और हाथ में चोट लगी है। हमले के बाद सैफ अली खान के घर के बाहर की रात का वीडियो सामने आया है।
पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सैफ पर हमले के बाद का है। इस वीडियो में करीना कपूर घरेलू स्टाफ से बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना कर्मचारियों से सवाल करती और उनसे जानकारी लेती नजर आ रही हैं।
पुलिस ने अनुमान लगाया है कि हमलावर सैफ अली खान के घर में पीछे से घुसा था। शुरुआती जानकारी मिल रही है कि हमलावर सैफ के घर में काम करने वाले हेल्पर से मिलने आए थे। सैफ पर हमला करने से पहले हमलावर सैफ-करीना के बेटे तैमूर के कमरे में जा रहा था। सैफ की नौकरानी ने हमलावर को तैमूर के कमरे की ओर जाते देखा और चिल्लाने लगी। नौकरानी के चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रहे सैफ अली खान जाग गए और बाहर आ गए। हमलावर को रोकने के लिए दौड़ते है। इस हाथापाई में हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया। इसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए
हमले के बाद घायल सैफ अली खान की आयी पहली प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार सुबह उनके बांद्रा स्थित घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सुबह 3.30 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सर्जरी हुई और अब अस्पताल से अभिनेता की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है।
सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में सुबह-सुबह एक चोर घुस गया। उनके घर में काम करने वाले नौकरानी से झगड़ा हो गया । उनकी आवाज सुनकर अभिनेता सैफ भी वहां आ गए। इसके बाद चोर ने सैफ पर धारदार हथियार से छह बार हमला कर दिया। अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सर्जरी हुई है। ये खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस चिंतित हैं। इस बीच अस्पताल से एक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है।
सैफ ने कहा-सैफ अली खान ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने अस्पताल से अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने अपने बयान में कहा है कि हमला हुआ है। शांत रहें उन्होंने कहा कि उनका इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि सैफ के हाथ के अलावा उनके शरीर पर भी कुछ जगहों पर चोटें आई हैं।
घर के तीन नौकरों को हिरासत में ले लिया गया- पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोर घर में कैसे घुसा? इस पूरे मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों घरेलू कामगार हैं। हो सकता है कि हमलावर पहले इस घर में काम कर चुका हो और उसे नौकरी से निकाल दिया गया हो। पुलिस को शक है कि वह बदला लेने के इरादे से घर में घुसा होगा। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ रहते हैं वहां तीन लेयर की सुरक्षा होती है फिर भी सवाल यह है कि ऐसा कैसे हुआ?
फिल्म अभिनेता सैफ अली पर हमले की जांच के लिए पुलिस की 15 टीम गठित
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 पुलिस टीमें गठित की हैं। इनमें मुंबई पुलिस अपराध शाखा की 8 टीम और मुंबई पुलिस की 7 टीम अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं। इनमें से एक टीम को मुंबई के बाहर भेजा गया है। हमले के बाद सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल में डॉ. नितिन डांगे और डॉ. लीना जैन की देखरेख में उपचार चल रहा है। राज्य सरकार ने कहा है कि जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे।
पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने बताया कि इस मामले में तीन नौकरों से पूछताछ की जा रही है। इन तीनों का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार हमलावर सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के बेडरूम में छिपा था। उसे देखने के बाद नौकरानी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही सैफ अली खान अपने बेडरूम से बाहर आए। इसके बाद हमलावर ने नौकरानी और सैफ अली खान पर हमला कर दिया था। इस घटना में घायल सैफ अली खान और नौकरानी का इलाज चल रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के अधिकारी दया नायक मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। विपक्ष ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। विपक्ष ने कहा कि जब इतनी बड़ी सुरक्षा में रहने वाले फिल्म स्टार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम व्यक्ति की सुरक्षा तो राम भरोसे ही है। इस पर गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा।
पति सैफ अली खान पर हुए हमले पर करीना कपूर की आयी पहली प्रतिक्रिया
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर एक लुटेरे ने घर पर ही बीती रात हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह 2.30 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर हुई। इस बार सैफ की लुटेरे से लड़ाई हो गई। लुटेरे ने सैफ पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी बांह और रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। इस मामले में सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने प्रतिक्रिया किया है।
सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर करीना कपूर खान की टीम ने आधिकारिक बयान दिया है। “रात को सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर चोरी की कोशिश हुई। सैफ घायल हैं और उनका लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में धैर्य रखें और कोई अफवाह न फैलाएं, क्योंकि पुलिस जांच कर रही है। करीना कपूर खान की टीम ने एक बयान में कहा, आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद।
सैफ अली खान को सुबह 3.30 बजे लीलावती अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी सर्जरी हुई। लुटेरे के हमले में उन्हें छह चोटें आईं, जिनमें से दो गहरी थीं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चोट लगी है। सैफ की सफल सर्जरी हुई और वह फिलहाल रिकवरी रूम में हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस गया और उनके घरेलू नौकर से बहस करने लगा। बाद में जब सैफ ने बीच-बचाव कर उसे शांत कराने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला कर दिया। इस घटना में सैफ घायल हो गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हमले में सैफ के परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है और पुलिस की एक टीम सैफ अली खान के घर पहुंच गई है। सैफ और करीना के घर के पास की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
No Comment! Be the first one.