News Saga Desk
नई दिल्ली। दिल्ली CM आतिशी सोमवार को कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। आतिशी ने पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के साथ गिरि नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद रोड शो निकालते हुए जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय रवाना हुई थीं। रोड शो में देरी होने की वजह से वे नामांकन दाखिल किए बिना ही दोपहर 3 बजे अवध ओझा के वोट ट्रांसफर मामले में चुनाव आयोग चली गईं। आतिशी अब मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने अवध ओझा का वोट दिल्ली शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। अब वे अपना नॉमिनेशन फाइल कर पाएंगे। अवध ओझा ने कहा कि मेरा मामला सुलझ गया है। कल मेरा एडमिट कार्ड तैयार हो जाएगा और परसों मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगा। ओझा ग्रेटर नोएडा के मतदाता हैं और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली का मतदाता बनना होगा, लेकिन अभी तक उन्हें इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
No Comment! Be the first one.