केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को  लेकर  केंद्र  सरकार  पर  बोला हमला  

News Saga Desk

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को अपराध की राजधानी बना दिया है। महिलाओं के लिए अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आए दिन डकैती, झपटारी और गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली के लोगों से नफरत करती है। यह उनकी नफरत का कारण ही है कि वे पिछले 25 वर्षों में दिल्ली की सत्ता में वापस नहीं आए हैं।

केजरीवाल ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आआपा सरकार बनने पर आरडब्ल्यूए को अपने संबंधित क्षेत्रों में निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार रुपये देगी। यह रुपये सरकारी फंड से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को बदलना हमारा मकसद नहीं है। भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि कल मैं चुनाव आयोग में शिकायत करने गया था कि भाजपा रोहिंग्याओं के नाम पर पूर्वांचल के लोगों के वोट काट रही है।

Read More News

Read More