आतिशी का दावा, चुनाव में हेराफेरी की कोशिश कर रही भाजपा

News Saga Desk

नई दिल्ली। 70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है, इससे पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक राजधानी में 1.55 करोड़ मतदाता वोट दे सकेंगे। आयोग की लिस्ट सामने आने के बाद CM आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि BJP राज्य में वोटर घोटाला कर रही है। इसके बावजूद चुनाव आयोग ने इसकी जांच नहीं की। आतिशी ने आरोप लगाया- चुनाव आयोग के डोर टू डोर सर्वे एवं बूथ लेवल अधिकारी यह पता नहीं लगा पाए कि लोग शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन इन BJP वालों ने पता लगा लिया है। जब समरी रिवीजन चल रहा था, तो मतदाताओं को क्यों नहीं शिफ्ट किया गया?

आतिशी ने कहा- यह साफ है कि गलत तरीके से वोट काटने की साजिश चल रही है। 10% वोट जोड़े जाने हैं और 5% हटाए जाने हैं, यही साजिश चल रही है।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More