दिनदहाड़े 13 लाख की लूट, बचाव में आये व्यवसायी को मारी गोली

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची के पंडरा इलाके में दिन-दहाड़े अपराधियों ने 13 लाख रुपए लूट लिए। आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता से अपराधियों ने पैसे लूटे हैं। वहीं लूटपाट के दौरान अपराधियों से भिड़े दूसरे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। इसके बाद अपराधी रफुचक्कर हो गए। वहीं घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक खतरे से बाहर है। पुलिस तहकीकात करने में जुटी हुई है।

Read More News

Read More